सोने-चांदी में भारी गिरावट, 10 लाख लगाने वालों का कितना पैसा डूबा?

254e302df8b39caca38e54b45688876717953434889101241 original


सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बीते कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. साल 2026 के शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अब बड़ी गिरावट सामने आ रही है. हालांकि, इसका सीधा असर उन लोगों की जमा पूंजी पर पड़ा है, जिन्होंने ऊंचे भाव पर सोना या चांदी खरीदी थी.

20 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी के उच्चतम स्तर से सोना करीब 31.5% और चांदी 64.2% तक टूट चुकी है. ऐसे में अगर किसी ने जनवरी में इनमें 10 लाख रुपए लगाए हो, तो अब उसके निवेश की कीमत काफी कम रह गई है.

10 लाख रुपए लगाने वालों को कितना नुकसान?

अगर किसी निवेशक ने जनवरी में सोने में 10 लाख रुपए लगाए हो, तो 20 नवंबर तक उसकी कीमत घटकर करीब 6.85 लाख रुपए होगी. यानी उसे 3.15 लाख रुपए का नुकसान होगा. वहीं, चांदी में 10 लाख रुपए लगाने वाले निवेशक की रकम घटकर सिर्फ 3.58 लाख रुपए रह जाएगी. इस तरह चांदी में करीब 6.42 लाख रुपए की गिरावट दर्ज है.

कीमतों में गिरावट की वजह क्या है?

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जनवरी में करीब 5,600 डॉलर (लगभग 5.02 लाख रुपए) प्रति औंस तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में 4,000 डॉलर (करीब 3.59 लाख रुपए) से नीचे आ गया. वहीं, चांदी भी 100 डॉलर (करीब 8,970 रुपए) प्रति औंस पार करने के बाद अचानक फिसल गई. इसके बाद डॉलर की मजबूती, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें, महंगाई और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने कीमतों पर दबाव बनाया है.

क्या आगे फिर बढ़ेंगे सोने के दाम?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के नवनीत दमानी के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की अहमियत बनी हुई है, लेकिन इसकी कीमतें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों, डॉलर और महंगाई से प्रभावित होती रहेंगी.

वहीं, कुछ बाजार एक्सपर्ट मौजूदा गिरावट को खरीदारी का मौका मान रहे हैं. ज्वेलरी उद्योग से जुड़े एक्सपर्टों का कहना है कि निवेशक एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा सोना खरीदें. क्योंकि बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव और कीमतों में 5 से 10% तक गिरावट की आशंका बनी रह सकती है.

अक्टूबर में तेल-गैस का इंपोर्ट बिल 60% बढ़ा, क्या महंगे क्रूड ने बढ़ाई चिंता?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *