- आज 23 नवंबर, सोमवार को मेघालय में बैंक बंद.
- गुरु नानक जयंती पर 24 नवंबर को बैंक अवकाश.
- 27 नवंबर को कनकदास जयंती पर बेंगलुरु में अवकाश.
- 28-29 नवंबर को सप्ताहांत पर सभी बैंक बंद.
आज से एक नया हफ्ता शुरू हो रहा है और हफ्ते के पहले ही दिन बैंक हॉलिडे को लेकर एक जरूरी अपडेट है. 23 से 29 नवंबर, 2026 के बीच अलग-अलग त्योहारों और वीकली हॉलिडेज के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
ऐसे में अगर आज आप ब्रांच जाकर बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है.
आज कहां बैंक बंद रहेंगे?
आज सोमवार, 23 नवंबर को मेघालय में स्थानीय पर्व ‘सेंग कुट स्नेम’ (Seng Kut Snem) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. यह खासी समुदाय का एक प्रमुख सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहार है, जिसे यह दिन 23 नवंबर 1899 को स्थापित ‘सेंग खासी आंदोलन’ की याद में मनाया जाता है.
इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में ‘इआइड पायनी रीती’ नाम से एक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें लोक नृत्य, संगीत और विशेष प्रार्थनाएं शामिल होती हैं. चूंकि यह त्योहार खासी नववर्ष की पूर्व संध्या पर मनाया जाता है इसलिए राज्य सरकार और RBI द्वारा इस दिन मेघालय में सार्वजनिक और बैंक अवकाश घोषित किया जाता है.
23-29 नवंबर के बीच बैंक में छुट्टियां
24 नवंबर, 2026, मंगलवार- गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के मौके पर इस दिन आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
27 नवंबर, 2026, शुक्रवार- कन्नड़ संत कनकदास की जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
28 नवंबर, 2026, शनिवार- महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. RBI के नियमों के अनुसार, सभी अनुसूचित (scheduled) और गैर-अनुसूचित (non-scheduled) बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है.
29 नवंबर, 2026, रविवार- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
ऑनलाइन सेवाओं की लें मदद
बैंक की छुट्टियों के दौरान भी सभी ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24×7 सामान्य रूप से चालू रहेंगी. आप Google Pay, PhonePe, Paytm या अपने बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकेंगे. इंटरनेट बैंकिंग के जरिए चौबीसों घंटे सभी प्रकार के ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकेंगे.
ATM की मदद से बैलेंस चेक, कैश विदड्रॉल व डेबिट/क्रेडिट कार्ड से होने वाले सभी पेमेंट सामान्य रूप से कर सकेंगे. हालांकि, चेक क्लीयरेंस, बड़े नकद लेनदेन या केवाईसी जैसे कामों के लिए आपको बैंक खुलने तक का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें:
Share Market: इस हफ्ते सिर्फ 4 दिन खुलेगा बाजार, 3 चीजें तय करेंगी चाल