ना बुलेटप्रूफ कवर,ना संग में अभिषेक, टाइट सिक्योरिटी में फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

e551aef09347d90653471008856db8d917953547453391403 original


सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन की फैन आज भी तगड़ी है. वो 84 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं और दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. फैंस भी उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं और उनकी एक झलक पाने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में बिग बी हर रविवार को संडे दर्शन में फैंस से जलसा के बाहर मुलाकात करते हैं. वो इस बार भी टाइट सिक्योरिटी में मिलने आए. 

दरअसल, अमिताभ बच्चन को ई-मेल के जरिए धमकियां मिली थीं. जलसा पर आत्मघाती हमले की लगातार धमकियां आ रही थीं, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया था. इसके बाद एक्टर बुलेटप्रूफ शीशे से कवर स्टैंड के साथ दिवाली पर फैंस से मिलने के लिए आए थे लेकिन अब उन्हें बिना ग्लास से देखा जा रहा है.

ना बुलेटप्रूफ कवर, ना ही संग में दिखे अभिषेक

अमिताभ बच्चन इस रविवार को धमकियों के बीच बिना बुलेटप्रूफ कवर के स्टैंड पर फैंस से मिलने के लिए आए. वो जलसा के बाहर आए. हालांकि, इस दौरान टाइट सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया था. एक्टर के  घर से जनसैलाब को करीब 20-30 मीटर की दूरी तक मेंटेन किया गया था. जलसा के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया था. 

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन बिना बुलेटप्रूफ कवर के फैंस से मिलने के लिए तो आए साथ ही इस बार अभिषेक बच्चन भी उनकी सिक्योरिटी में नहीं दिखे. धमकियों के बाद वो लगातार पापा की परछाईं बनकर साथ में नजर आ रहे थे लेकिन इस संडे वो भी नहीं दिखे, हालांकि एक्टर की सिक्योरिटी को काफी टाइट रखा गया था.

ना बुलेटप्रूफ कवर,ना संग में अभिषेक, टाइट सिक्योरिटी में फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

दो संदिग्ध शूटर्स को दिल्ली में किया गया अरेस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन को एक महीने में करीब चार बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्ध को अरेस्ट भी किया, जिन्हें कथित तौर पर शूटर्स बताया जा रहा है. इनकी पहचान विकास ठाकुर और दीपक संह बताया जा रहा है. उन पर मुंबई स्थित अमिताभ बच्चन के जलसा पर फायरिंग की साजिश रचने का संदेह था. आपको बता दें कि बिग बी को बम की धमकियां ई-मेल और कॉल के जरिए दी गई थी, जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है.

अमिताभ बच्चन का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो आखिरी बार रजनीकांत के साथ ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे. इसके जरिए उनकी जोड़ी करीब 33 साल बाद पर्दे पर नजर आई थी. इसके अलावा बिग बी इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘केबीसी 18’ को भी होस्ट कर रहे हैं. वहीं, अगर अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’, ‘सेक्शन 84’ और ‘आंखें 2’ जैसी फिल्में उनकी पाइपलाइन में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *