टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

66eb42cb87f8a539cbc6cddaea22f59717869704161101212 original


गॉल में खेले जा रहे भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के तीसरे दिन निरोशन डिकवेला ने सोनल दिनुशा के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की, दोनों ने 126 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला. ये साझेदारी इसलिए महत्वपूर्ण थी, क्योंकि आधी टीम 90 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी. दिनुशा ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा, लेकिन डिकवेला चूक गए और इसी के साथ वह उन टॉप-3 बल्लेबाजों में बने हुए हैं जिन्होंने टेस्ट में एक भी शतक लगाने बिना सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

पहले नंबर पर शेन वार्न

दिवंगत क्रिकेटर शेन वार्न टेस्ट क्रिकेट में बिना एक भी शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने करियर में 145 टेस्ट मैच खेले. 199 टेस्ट पारियों में उन्होंने 3154 रन बनाए, उन्होंने 12 बार अर्धशतक लगाए और एक बार तो शतक की दहलीज पर पहुंच गए थे. उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 99 रन है, यानी वह शतक से 1 रन से चूक गए थे.

2. निरोशन डिकवेला

निरोशन डिकवेला लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बिना एक भी शतक लगाए सर्वाधिक रन बनाए हैं. आज भारत के खिलाफ गॉल में वह अपने शतक के करीब जा रहे थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेट के पीछे उन्हें कैच आउट कराकर उनकी पारी को 80 रनों पर समाप्त कर दिया. डिकवेला के टेस्ट में अब कुल 2837 रन हो गए हैं. उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 96 है, तब वह अपने शतक से 4 रन से चूक गए थे.

यह भी पढ़ें- कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

3. मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. 36 वर्षीय स्टार्क ने 106 टेस्ट खेले हैं, जिनमें खेली 156 पारियों में उन्होंने कुल 2497 रन बनाए हैं. वह एक बार 99 रन बनाकर आउट हुए थे.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *