‘कॉफी विद करण 9’ का रैपिड फायर होता है स्क्रिप्टेड? शनाया कपूर की तस्वीर से छिड़ी बहस

d5811ef5624af57a94d29e78951c18e117953419331121296 original


एक्ट्रेस शनाया कपूर ने ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के छठे एपिसोड में अचानक एंट्री की थी. ये एपिसोड 18 नवंबर 2026 को रिलीज हुआ था, जिसमें अनन्या पांडे और अनन्या बिरला गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं. शनाया ने शो के रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लिया और अपनी बचपन की दोस्ती के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव भी शेयर किए.

वहीं अब, शनाया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में उनके वैनिटी टेबल पर एक शीट नजर आ रही है, जिस पर ‘रैपिड फायर: शनाया कपूर’ लिखा हुआ है. इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक बार फिर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के स्क्रिप्टेड होने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

क्या स्क्रिप्टेड होता है ‘कॉफी विद करण’?
ये तस्वीर सबसे पहले रेडिट पर शेयर की गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स का मानना है कि इस शीट का मतलब है कि शो में आने वाले मेहमानों को रैपिड फायर के सवाल पहले ही दे दिए जाते हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सवाल पहले से पता होने का मतलब ये नहीं है कि उनके जवाब भी स्क्रिप्टेड हैं.

बताया जा रहा है कि ये तस्वीर उस समय की है, जब शनाया शो में अपनी पहली अपीयरेंस के लिए तैयार हो रही थीं. रेडिट यूजर्स की नजर उनके वैनिटी टेबल के पास रखी एक शीट पर पड़ी.

पोस्ट में दावा किया गया कि उस पेपर पर ‘रैपिड फायर: शनाया कपूर’ लिखा था और इसमें रैपिड फायर राउंड के लिए पहले से तैयार किए गए सवाल हो सकते हैं. हालांकि, तस्वीर से ये साफ नहीं है कि ये सवाल पहले से दिए गए थे या नहीं.

Shanaya Kapoor with the KWK rapid fire questions before shoot 😂
by u/berkgal in BollyBlindsNGossip

पोस्ट वायरल होने के बाद यूजर्स उस पेपर पर लिखी बातों को समझने और ये पता लगाने की कोशिश करने लगे कि उसमें कौन से सवाल और हिंट दिए गए थे. कुछ रेडिट यूजर्स ने दावा किया कि इस शीट पर वही सवाल लिखे थे, जो एपिसोड के दौरान शनाया से पूछे गए थे. 

हालांकि, इस तस्वीर से ये साफ नहीं हो पाया है कि वो पूरा स्क्रिप्ट था, सवालों की लिस्ट थी या फिर तैयारी के लिए लिखे गए कुछ नोट्स थे. वहीं, इस शीट को लेकर न तो शो के होस्ट करण जौहर और न ही शनाया कपूर ने कोई बयान दिया है. दोनों में से किसी ने भी ये पुष्टि नहीं की है कि पेपर में क्या लिखा था या फिर शो में दिए गए जवाब पहले से स्क्रिप्टेड थे.

यूजर्स ने उठाए सवाल
इस वायरल तस्वीर के सामने आने के बाद एक बार फिर इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि ‘कॉफी विद करण’ में मेहमानों के मशहूर काउच पर बैठने से पहले कितनी तैयारी कराई जाती है. कुछ दर्शकों को शक है कि शो का रैपिड फायर राउंड, जो अपने विवादित जवाबों, सेलेब्स के गॉसिप और मजेदार पंचलाइन के लिए जाना जाता है, उतना अचानक नहीं होता, जितना पर्दे पर दिखाई देता है. यानी इसके जवाब पहले से ही तैयार किए जा सकते हैं.

कॉफी विद करण 9' का रैपिड फायर होता है स्क्रिप्टेड? शनाया कपूर की तस्वीर से छिड़ी बहस

वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस शो में सेलेब्स की अपीयरेंस का इस्तेमाल उनकी इमेज को बेहतर बनाने या उसे संभालने के लिए भी किया जा सकता है. 

कॉफी विद करण 9' का रैपिड फायर होता है स्क्रिप्टेड? शनाया कपूर की तस्वीर से छिड़ी बहस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *