बाप से बाप! सीधे 28 रुपये बढ़ गई इस डीजल की कीमत, अब कौन उठाएगा इसका बोझ?

786ac08ab0c74ddd933005b3b6adae0d17751907557621379 original


Industrial Diesel Price Hike: अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के चलते भारत में IOCL, BPCL जैसी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने बुधवार, 1 अप्रैल को इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतें बढ़ा दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्रियल डीजल या HSD की कीमत में 28.22 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इससे इसकी कीमत 109.59 रुपये से बढ़कर 137.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यानी कि कीमतों में सीधे-सीधे 25 परसेंट का उछाल आया है.

इससे पहले 20 मार्च को इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में 22 रुपये का इजाफा हुआ था, तब राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत 87.67 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये हो गई थी. तेल कंपनियों ने FO (फर्नेस ऑयल) की कीमत में भी 23.77 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. 

किसे होगा नुकसान? 

इंडस्ट्रियल डीजल या HSD कमर्शियल संस्थानों को थोक में बेचा जाता है. इसके खरीदारों में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स शामिल हैं, जो जनरेटर चलाने के लिए डीजल का इस्तेमाल करते हैं. इनके अलावा, बड़ी-बड़ी कंस्ट्रक्शन एजेंसियां और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल होता है. निजी बस ऑपरेटर और बड़े ट्रांसपोर्टर भी कंपनियों से थोक में डीजल खरीदते हैं.

आज जनता पर असर

आम पेट्रोल और डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए पंप की कीमतें स्थिर रखी गई हैं. यानी कि रिटेल पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, Nayara Energy और Shell जैसे निजी रिटेलर्स ने कंपनी को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए कीमतों में 3-25 रुपये तक की बढ़ाेतरी की है. 

Furnace Oil का कहां होता इस्तेमाल?

यह एक तरह का फ्यूल ऑयल है, जो डीजल के मुकाबले थोड़ा गाढ़ा होता है. इसका इस्तेमाल भारी-भरकम मशीनों को चलाने में किया जाता है. चूंकि यह डीजल के मुकाबले सस्ता होता है इसलिए इसका इस्तेमाल उद्योगों में बड़े पैमाने पर होता है. इसकी भी कीमत में हुई 23.77 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से स्टील और सीमेंट इंडस्ट्रीज की लागत बढ़ने वाली है. इसका इस्तेमाल फैक्ट्रियों में भट्टियों को जलाने में, पावर प्लांट्स में बिजली उत्पादन के लिए, फैक्ट्रियों के बॉयलर्स में भाप बनाने के लिए और बड़े जहाजों के इंजन में होता है. 

ये भी पढ़ें:

Crude oil price hike: आज फिर से बढ़ीं तेल की कीमतें, ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *