Petrol- Diesel Price Today: क्या आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? सुबह 6 बजे आया नया अपडेट, चेक करें लेटेस्ट रेट

d5eb51ce18a12ba56e75a9f936900ac717831377652371435 original


Petrol- Diesel Price 4 July 2026: देशभर में राहत की खबर है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज यानी शनिवार, 4 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. लगातार कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र को राहत मिल रही है. बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं. हालांकि, आज जारी नई कीमतों में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी या कटौती नहीं की गई है.

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट- 

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
नोएडा ₹94.85 ₹87.98
पटना ₹105.58 ₹91.49
कोलकाता ₹105.41 ₹92.20
बेंगलुरु ₹102.92 ₹90.99
गुरुग्राम ₹95.65 ₹88.10
लखनऊ ₹94.69 ₹87.81
मुंबई ₹103.50 ₹90.30
चेन्नई ₹100.80 ₹92.39

ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे

कैसे तय होती है कीमत?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई चीजों पर निर्भर करती हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, राज्य सरकारों का वैट और डीलरों का कमीशन शामिल है. तेल कंपनियां इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रोजाना कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर बदलाव करती हैं.

घर बैठे जानें अपने शहर का रेट
अगर आप अपने शहर के ताज़ा पेट्रोल और डीजल के दाम जानना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी पेट्रोल पंप पर जाने की जरूरत नहीं है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने ग्राहकों को SMS और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रोजाना अपडेट देती हैं. इसके अलावा संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मोबाइल ऐप के जरिए भी ताजा कीमतें आसानी से देखी जा सकती हैं.

फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *