वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल के हैं, जो भारत के लिए इंटरनेशनल खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो अपने डेब्यू से पहले ही दुनिया में छा गए थे. दरअसल IPL में उन्होने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता, लोगों को विश्वास नहीं हुआ कि कैसे एक 15 साल का बच्चा बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई कर रहा है. ऐसा एक या दो मैच में नहीं हुआ, बल्कि लीग में उनकी निरंतरता ने उन्हें खास बनाया. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी भी वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहे थे. हालांकि अजिंक्य रहाणे ने भारत के उभरते हुए खिलाड़ी को आईना दिखाया है.
अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट खेलने की संभावनाओं पर बात करते हुए एक पॉडकास्ट में कहा, “अभी से उनके ऊपर अतिरिक्त दबाव बनाना सही नहीं होगा, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जमीन-आसमान का फर्क है.
वैभव सूर्यवंशी का पहला इंटरनेशनल दौरा आयरलैंड का था, जहां दोनों मैचों में वह बेंच पर रहे. कई दिग्गज बोल रहे थे कि इंग्लैंड से पहले आयरलैंड में वैभव का डेब्यू हो जाना चाहिए था, क्योंकि सीधे इंग्लैंड के खिलाफ उतारना सही नहीं होगा. वैभव का डेब्यू इंग्लैंड में हुआ, जहां लगातार 3 पारियों में फ्लॉप होने के बाद उन्हें ड्राप होना पड़ा था. लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उनका आक्रामक रूप देखने को मिला, उन्होंने 3 में से 2 पारियों में अर्धशतक लगाए. वह अपने पहले इंटरनेशनल शतक के करीब भी पहुंचे थे.
अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा
रहाणे ने कहा, इस पर कुछ कहना अभी मुश्किल है. लोग उसके बारे में पहले से ही काफी बातें कर रहे हैं और ऐसे में मै उसके बारे में कुछ कहकर उस बच्चे पर ज्यादा दबाव नहीं बढ़ाना चाहता. उन्होंने अभी IPL के सिर्फ 2 सीजन खेले हैं. IPL और इंटरनेशनल में बहुत फर्क होता है. जब कोई अपने देश के लिए खेलता है तो दबाव ज्यादा होता है. IPL में 4-5 ओवरों में 70 रन बनाना आसान है, लेकिन इंटरनेशनल में इस तरह की लय बनाए रखना अलग बात होती है. मैं चाहता हूं कि उसे अपना खेल खेलने दिया जाए.”
यह भी पढ़ें- शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
दूसरी तरह पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू आयरलैंड में हो जाना चाहिए था. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अपने एक्स-फैक्टर खिलाड़ी को मौका देना चाहिए था, लेकिन उसे पानी पिलाने में लगा दिया.
कैफ ने कहा, “हैरान करने वाला था कि शानदार फॉर्म में होने के बाद भी वैभव को तुरंत मौका नहीं दिया गया. अगर आयरलैंड में उनका डेब्यू होता तो उनकी शुरूआती घबराहट खत्म हो जाती और इंग्लैंड में मुश्किल कंडीशन में वह अच्छा कर पाते.
यह भी पढ़ें- वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक