Rakhi Blouse designs: राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक

886da4fd9e85bebd1ba6baf05300ec2517871262262651471 original


Rakhi Blouse designs: राखी भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे भाई-बहन के प्यार और रिश्ते के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. त्यौहार के मौके पर हर कोई खास और खूबसूरत दिखना चाहता है. खासकर राखी के त्यौहार पर महिलाएं. ऐसे में त्योहारों पर महिलाओं के साड़ी का विकल्प अच्छा होता है. अगर आप भी इस बार रक्षाबंधन पर साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो ब्लाउज की डिजाइन भी आपके पूरे लुक को और भी शानदार बना सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस के बारे में, जो आपके लुक को और भी खास बना देंगे.

बैकलेस ब्लाउज से पाएं स्टाइलिश लुक

आप साड़ी के साथ राखी पर थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती है तो आपके लिए बैकलेस ब्लाउज अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें आप अपने हिसाब से गले का आकार चुन सकती हैं. अपनी पसंद से डीपनेक या सिंपल बैक डिजाइन चुन सकती हैं. आप चाहें तो इस पर मनपसंद कढ़ाई वर्क भी करवा सकती हैं. हल्का बॉर्डर वाला बैकलेस ब्लाउज सिंपल साड़ी के साथ काफी अच्छा लगता है.

फुल स्लीव्स ब्लाउज भी करें ट्राई

राखी के मौके पर अगर आप ब्लाउज में ज्यादा मॉडर्न टच और बोल्ड डिजाइन नहीं रखना चाहती हैं तो फुल स्लीव्स ब्लाउज अच्छा विकल्प हो सकता है. नेट, जॉर्जेट या शिमर फैब्रिक की फुल स्लीव्स आपके ट्रेडिशनल लुक में स्टाइल का तड़का लगा सकती हैं. इसे सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ स्टाइल करना और भी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर पहनने के लिए सिलवाएं ये पांच डिजाइनर ब्लाउज, परिवार में अलग ही दिखेगी आपकी चमक

डिजाइनर स्लीव्स से बढ़ाएं खूबसूरती

ब्लाउज की स्लीव्स में बदलाव करके भी आप अपने लुक को एकदम खास बना सकती हैं. ट्रेंडी पफ स्लीव्स, बेल स्लीव्स या हल्की फ्रिल वाली स्लीव्स एक बार फिर फैशन में हैं. अगर आपकी साड़ी सिंपल है तो ऐसी स्लीव्स वाला ब्लाउज आपके लुक को और भी आकर्षक बना देगा.

एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज देगा रॉयल लुक

राखी जैसे त्योहार पर अगर आप रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो एम्ब्रॉयडरी या जरी वर्क वाला ब्लाउज पहन सकती हैं. गोल्डन या सिल्वर वर्क वाला ब्लाउज साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा सकता है. खासकर प्लेन साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज पहनने पर पूरा लुक बेहद खूबसूरत और पार्टी वियर जैसा नजर आता है.

सही ब्लाउज से पूरा लुक होगा खास

राखी पर साड़ी के साथ ब्लाउज चुनते समय सिर्फ ट्रेंड ही नहीं, बल्कि अपने कंफर्ट और साड़ी के डिजाइन का भी ध्यान रखें. ऐसा ब्लाउज चुनें, जो साड़ी के रंग और पैटर्न के साथ अच्छी तरह मैच हो सके. सही डिजाइन और फिटिंग वाला ब्लाउज आपके पूरे ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने में अहम होता है.

यह भी पढ़ें: बिना सैलून जाए बनाएं ये ट्रेडिशनल ब्यूटीफुल हेयर स्टाइल, घर पर ही पाएं पार्लर जैसा लुक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *