प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy’s, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस

3c6a03f42c38fd2812bee0ea2fe6b14c17914820789431346 original


भारतीय खाद्य विभाग और मानक प्राधिकरण (FSSAI) पिछले कुछ दिनों से एक्शन मोड में है. विभाग की तरफ से लगातार गलत दावों को लेकर कार्रवाई की जा रही है. अब FSSAI ने गुरुवार को डॉक्टर रेड्डी, नेसले हेल्थ साइंस, तिरुपति वेलनेस, अमेजन, फ्लिपकार्ट और नेटमेड्स को नोटिस जारी किया है. इन कंपनियों पर आरोप है कि वो ऐसे प्रोडक्ट्स बेच रहे हैं, जिनमें प्रोटीन को लेकर गलत दावे किए जा रहे हैं.

दरअसल इन कंपनियों पर ऐसे प्रोडक्ट्स उत्पादों के बारे में भ्रामक स्वास्थ्य दावे किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रोटीन बढ़ाने और शरीर में मांसपेशियों को बनाए रखने में मददगार बताया जा रहा था.

FSSAI ने कंपनियों पूछी दावों की सच्चाई
फसाई की कार्रवाई लगातार कई महीनों से जारी है, जिसमें कई बड़ी- छोटी कंपनियों और रेस्टोरेंट्स पर निशाना साधा जा रहा है. इन कंपनियों के ऊपर गलत दावे और झूठी जानकारी को लेकर कई दावे कए जा रहे हैं. वहीं ताजा कार्रवाई के जरिए FSSAI ने कंपनियों से पूछा है कि उनके प्रोडक्ट्स पर किए गए प्रोटीन और मसल्स से जुड़े दावों का आधार क्या है? साथ ही ये भी पूछा है कि क्या ये दावे खाद्य सुरक्षा के नियमों के मुताबिक सही हैं.

तेजी से जांच बढ़ा रहा FSSAI
ये कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब फसाई खाने-पीने के प्रोडक्ट्स पर किए जाने वाले ‘हेल्दी’, ‘प्रोटीन से भरपूर’, ‘नो शुगर’ और ‘100% नेचुरल’ जैसे दावों की जांच बढ़ा रहा है. हाल के महीनों में कई कंपनियों को ऐसे दावों और लेबलिंग को लेकर नोटिस दिए गए हैं. बीते दिनों ही विभाग ने इसी तरह की कार्रवाई डाबर पर भी की थी. इसी के साथ कई और कंपनियों पर भी ये कार्रवाई होने के बाद कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग में बजलाव भी किया है.

बता दें कि FSSAI की इस कार्रवाई का मतलब ये है कि विभाग ये सुनिश्चित करना चाहता है कि कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए किसी भी तरह के भ्रामक स्वास्थ्य लाभों का दावा न करें. जो सही तरीके से साबित न किए गए हों. इसका मकसद ग्राहकों को गलत जानकारी के आधार पर उत्पाद खरीदने से बचाना है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *