क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क

7cd634d69c5156f1dd78ee34c54bf39417914730575431346 original


भारत में स्टारलिंक की एंट्री होने में हो रही देरी अब विवाद का कारण बनती जा रही है. बुधवार को मस्क ने कुछ भारतीय कारोबारियों पर आरोप लगाया था कि उनके कारण भारत में स्टारलिंक को आने से रोका जा रहा है. जिसके बाद भारत सरकार ने उनकी बात का जवाब देते हुए इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. जिसके बाद गुरुवार को मस्क ने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से एक नया सवाल पूछ लिया है.

मस्क ने भारत सरकार से सोशल नेटवर्किंग साइट X के जरिए पोस्ट शेयर कर पूछा है कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? अब उनकी ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और ये विवाद और भी ज्यादा गहराता हुआ नजर आ रहा है.

क्या लिखा मस्क ने?
दरअसल X पर एक शख्स के पोस्ट को एलन मस्क ने रिट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, ‘सरकार नागरिकों के हितों की तुलना में अपने करीबी पूंजीपतियों के हितों की रक्षा करने में ज्यादा दिलचस्पी रखती है.’

अब शख्स के इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए मस्क ने लिखा, ‘स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और इसने भारत सरकार के हर नियम और जरूरत को पूरा करने में पांच साल बिताए हैं, तो फिर अभी तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला? क्या अंबानी भारत के असली बॉस है?’

वायरल हो रही पोस्ट
मस्क का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब लोग इस पोस्ट पर तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग वाकई में अंबानी को बॉस बता रहे हैं. तो वहीं कई लोग मस्क के इस पोस्ट पर मजेदार टिप्पणियां भी कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक पिछले कई सालों से कोशिश कर रही है कि वो भारत में अपने पैर जमाए. लेकिन किसी ना किसी वजह से उनका IPO भारत में लॉन्च होने में मुश्किलें आ रही हैं. जिसके कारण ये पूरा विवाद शुरू हुआ है. अपनी कंपनी के भारत में ना आ पाने के कारण बौखलाए मस्क ने भारत के कई अरबपतियों पर निशाना साधा.

जिसके बाद भारत सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि भारत में सभी टेलीकॉम और सैटेलाइट सेवाओं के लिए एक जैसे और पारदर्शी नियम हैं. भारत में इस वक्त सैटेलाइट इंटरनेट की सर्विस देने के लिए तीन टेलीकॉम कंपनियों को लाइसेंस दिए गए हैं. इनमें से एक है रिलायंस जियो, दूसरी भारती एयरटेल और तीसरी स्टारलिंक है.

ये भी पढ़ें: Air India ने महंगे किए हवाई टिकट, 9 अक्टूबर से बढ़ जाएगा फ्यूल सरचार्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *