Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

872018cabe0cd0a81dcd69766254ac6117914433218681257 original


How To Clean Dirty Light Bulbs: घर की सफाई करते समय हम फर्श, खिड़कियों, पंखों और किचन की सफाई पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन कई बार घर में लगी लाइट्स और बल्ब नजरअंदाज हो जाते हैं. खासकर किचन में लगे बल्ब और ट्यूब लाइट पर महीनों तक धूल और ग्रीस की परत जमती रहती है. खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं और तेल के कण इन पर चिपक जाते हैं. इससे लाइट गंदी दिखने लगती है और उसकी रोशनी भी पहले के मुकाबले कम महसूस हो सकती है.

अगर आपके घर के बल्ब भी लंबे समय से साफ नहीं हुए हैं, तो उन्हें साफ करना मुश्किल काम नहीं है. हालांकि, बल्ब या ट्यूब लाइट साफ करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही से बिजली का झटका लग सकता है या बल्ब को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए सफाई शुरू करने से पहले सुरक्षा का ध्यान रखें.

बल्ब और ट्यूब लाइट साफ करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले लाइट का स्विच बंद कर दें. सिर्फ स्विच ऑफ करना ही नहीं, बल्कि ज्यादा सुरक्षा के लिए मुख्य बिजली कनेक्शन बंद करना बेहतर रहेगा. इसके बाद अगर बल्ब या ट्यूब लाइट को फिटिंग से निकालना संभव हो, तो उसे सावधानी से निकाल लें. निकालने के तुरंत बाद सफाई शुरू न करें. अगर बल्ब या ट्यूब लाइट गर्म है, तो उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. गर्म बल्ब पर पानी या कोई सफाई का घोल लगाने से उसे नुकसान पहुंच सकता है.

Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

अब देखें कि बल्ब कितना गंदा है. अगर सिर्फ धूल जमा है, तो सूखे माइक्रोफाइबर या कॉटन के कपड़े से सफाई की जा सकती है. लेकिन अगर किचन के बल्ब पर तेल और ग्रीस चिपकी हुई है, तो हल्के क्लीनिंग सॉल्यूशन की जरूरत पड़ सकती है. ध्यान रखें कि किसी भी तरह का लिक्विड सीधे बल्ब पर न डालें.

बेकिंग सोडा से करें सफाई

बल्ब पर जमी गंदगी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए दो कप पानी में करीब दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. अब माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में हल्का सा भिगोएं और अच्छी तरह निचोड़ लें. इसके बाद कपड़े से बल्ब या ट्यूब लाइट को धीरे-धीरे साफ करें. घोल को सीधे बल्ब पर डालने की गलती न करें. कपड़ा बहुत ज्यादा गीला भी नहीं होना चाहिए. सफाई के बाद सूखे कपड़े से सतह को पोंछ दें.

नींबू और बेकिंग सोडा आएगा काम

अगर बल्ब पर धूल के साथ काफी ग्रीस भी जम गई है, तो नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक नींबू का रस लें और उसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब नींबू के एक टुकड़े पर इस पेस्ट को लगाएं और गंदे हिस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें. बहुत ज्यादा दबाव डालकर स्क्रब न करें. सफाई के बाद हल्के गीले कपड़े से सतह को पोंछ दें और फिर उसे पूरी तरह सूखने दें.

Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

साबुन के पानी से हटाएं चिकनाई

किचन में खाना बनाते समय निकलने वाला तेल और धुआं बल्ब पर चिपक सकता है. ऐसी चिकनाई हटाने के लिए दो कप पानी में थोड़ा सा लिक्विड सोप या डिटर्जेंट मिलाएं. माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में डुबोकर हल्का निचोड़ लें. अब इससे बल्ब की सतह को धीरे-धीरे साफ करें. सफाई के बाद सूखे कॉटन के कपड़े से बल्ब को अच्छी तरह पोंछ दें. ध्यान रखें कि बल्ब के अंदर या इलेक्ट्रिकल हिस्से में पानी न जाए.

इसे भी पढ़ें : Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं

सिरके के घोल से हटाएं जिद्दी गंदगी

अगर बल्ब पर गंदगी काफी चिपकी हुई है, तो सिरके का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए एक कप सिरके में थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाएं. अब कपड़े को इस घोल में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और उससे बल्ब की सतह साफ करें. सफाई पूरी होने के बाद बल्ब को पूरी तरह सूखने दें. जब तक बल्ब पूरी तरह सूख न जाए, उसे दोबारा फिटिंग में न लगाएं. बल्ब और ट्यूब लाइट की सफाई में सबसे जरूरी बात सुरक्षा है. सफाई शुरू करने से पहले बिजली का कनेक्शन बंद करें और किसी भी तरह के लिक्विड को सीधे बल्ब पर डालने से बचें. सही तरीके और थोड़ी सावधानी के साथ घर में लगी गंदी लाइट्स को आसानी से साफ किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : Kitchen Tips: सब्जी काटते-काटते खराब हो गई चाकू, घर में ही ऐसे करें धारदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *