Instagram बेचकर अरबपति बन सकते थे फाउंडर्स, 730 मिलियन डॉलर के शेयर आज 13 बिलियन डॉलर के!

ce85ad12fe3886b60ff397bbe77b7f1f17953299721961435 original


आज इंस्टाग्राम दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शामिल है. इस ऐप पर लोग फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, रील्स बनाते हैं और लाखों लोग इसके जरिए कमाई भी कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी इंस्टाग्राम को करीब 1 अरब डॉलर में बेच दिया गया था? साल 2012 में इसके फाउंडर्स ने फेसबुक के साथ ये सौदा किया था.

खास बात ये है कि उन्होंने पूरी रकम कैश में नहीं ली, बल्कि ज्यादातर भुगतान फेसबुक के शेयरों के रूप में लिया था. उस समय शेयरों की कीमत गिरने से डील की वैल्यू कम हो गई थी, लेकिन आज उन्हीं शेयरों की कीमत करीब 13 अरब डॉलर हो चुकी है.   

2012 में कितने में बिका था इंस्टाग्राम?
इंस्टाग्राम की शुरुआत साल 2010 में केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर ने की थी. शुरुआत में ये एक फोटो शेयरिंग ऐप था. यूजर इस पर फोटो अपलोड कर सकते थे और अलग-अलग फिल्टर लगाकर उन्हें शेयर कर सकते थे. कम समय में ही ऐप काफी लोकप्रिय हो गया.

अप्रैल 2012 तक इंस्टाग्राम के iOS प्लेटफॉर्म पर करीब 3 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर हो चुके थे. इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने इसे खरीदने का फैसला किया. 9 अप्रैल 2012 को फेसबुक ने इंस्टाग्राम को करीब 1 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलान किया था.

फेसबुक के शेयरों में लिया था बड़ा हिस्सा 
इस डील की सबसे दिलचस्प बात इसका पेमेंट स्ट्रक्चर था. फेसबुक ने करीब 30 करोड़ डॉलर नकद देने और बाकी रकम अपने शेयरों के जरिए चुकाने का प्रस्ताव रखा था. इसके तहत इंस्टाग्राम के लिए करीब 2.3 करोड़ फेसबुक शेयर तय किए गए थे.

उस समय इस सौदे की घोषित वैल्यू करीब 1 अरब डॉलर थी. लेकिन फेसबुक के शेयर बाजार में उतरने के बाद उनकी कीमत में गिरावट आई. इसका असर इंस्टाग्राम की डील पर भी पड़ा. सितंबर 2012 में जब यह सौदा पूरा हुआ, तब शेयरों की कीमत गिरने के कारण डील की वैल्यू करीब 73 करोड़ डॉलर रह गई थी. यानी जिस सौदे की शुरुआत करीब 1 अरब डॉलर से हुई थी, उसकी वैल्यू पूरा होते-होते काफी कम हो गई. उस वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही शेयर आने वाले सालों में इतनी बड़ी कीमत तक पहुंच सकते हैं.

आज उन्हीं शेयरों की कीमत 13 अरब डॉलर?
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 में इंस्टाग्राम की बिक्री के बदले मिले फेसबुक शेयरों की अनुमानित कीमत आज करीब 13 अरब डॉलर हो सकती है. यानी उस समय शेयरों की कीमत गिरने से जिस रकम को लेकर चर्चा हुई थी, वही शेयर लंबे समय में कई गुना ज्यादा मूल्यवान हो गए. 

पीएम मोदी ने जब सोना नहीं खरीदने को कहा था तब क्या दाम थे, आज क्या दाम हैं?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *