भैंस का दूध 6 और गाय का 4 रुपए महंगा, 4 दिनों के फिर बढ़े दाम

42009ef22a534842dde327b03444825917953147553601435 original


दूध हर घर की रोजमर्रा की जरूरत है. सुबह की चाय से लेकर बच्चों के नाश्ते और दही-पनीर तक, कई चीजों के लिए लोग रोज दूध खरीदते हैं. ऐसे में दूध की कीमत में थोड़ी सी बढ़ोतरी भी महीने का बजट बिगाड़ सकती है. अब महाराष्ट्र में दूध खरीदने वालों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. गोकुल डेयरी ने भैंस और गाय के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.

कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ यानी गोकुल ने भैंस के दूध की बिक्री कीमत 6 रुपए प्रति लीटर और गाय के दूध की कीमत 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई है. नई दरें 21 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं. ये बढ़ोतरी गोकुल के सप्लाई क्षेत्र में लागू होगी. यानी इसका असर महाराष्ट्र के उन इलाकों में पड़ेगा जहां गोकुल दूध की सप्लाई करता है.

कितना महंगा मिलेगा गाय- भैंस का दूध?
गोकुल ने दोनों तरह के दूध की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की है. भैंस का दूध अब पहले के मुकाबले 6 रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा, जबकि गाय के दूध के लिए 4 रुपए ज्यादा देने होंगे.

इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर कोई परिवार रोज 2 लीटर भैंस का दूध खरीदता है तो उसे पहले के मुकाबले हर दिन 12 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे. महीने के हिसाब से ये खर्च करीब 360 रुपए हो जाएगा. वहीं रोज 2 लीटर गाय का दूध खरीदने वाले परिवार को महीने में करीब 240 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे.

किसान क्यों नाराज हैं?

गोकुल ने सिर्फ ग्राहकों के लिए दूध महंगा नहीं किया है, बल्कि दूध उत्पादकों को मिलने वाली खरीद कीमत भी बढ़ाई है. भैंस के दूध पर किसानों को अब 3 रुपए प्रति लीटर और गाय के दूध पर 2 रुपए प्रति लीटर ज्यादा मिलेंगे. गोकुल के चेयरमैन राजेश पाटिल के मुताबिक, सूखे की स्थिति और किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. बोर्ड के सभी 25 निदेशकों ने इस बढ़ोतरी पर सहमति जताई है. नई दरें करीब 131 दिनों यानी मार्च तक लागू रहेंगी. 

लेकिन किसानों का कहना है कि उन्हें मिलने वाली बढ़ी हुई कीमत काफी नहीं है. पशुओं के चारे और उनके रखरखाव का खर्च लगातार बढ़ रहा है. एक किसान के मुताबिक, पशु आहार के एक बोरे की कीमत 2,100 से 2,200 रुपए तक पहुंच गई है. एक डेयरी फार्म में रोज तीन से चार बोरे तक की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में दूध के खरीद भाव में 2 या 3 रुपए की बढ़ोतरी से उनकी मुश्किलें पूरी तरह दूर नहीं होंगी.

शादी सीजन में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर या बढ़ गए दाम? दिल्ली से पटना तक चेक करें नए रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *