Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, कैंसर तत्व मिलने के बाद कंपनी पर केस

0d483cb19fc25ea1480b785ed2b9f4e71795369147949940 original


देश की सबसे बड़ी पानी की कंपनी बिसलेरी पर बड़ी कार्रवाई हुई है. खाने की सुरक्षा देखने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने रविवार को बिसलेरी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी दे दी है, क्योंकि उसके पानी का सैंपल दो बार टेस्ट में फेल हो गए हैं. यानी बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं पाया गया है. 

पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली, जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है. कंपनी ने इस पर आपत्ति की तो दूसरी बार जांच हुई, लेकिन उसमें भी पानी असुरक्षित पाया गया. इस बार उसमें PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले. बड़ी बात यह है कि पानी के सैंपल Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं.

बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं- FSSAI

बता दें कि ब्रोमेट और PAHs दोनों को कैंसर से जुड़े पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है. बिसलेरी पर कार्रवाई को लेकर एफएसएसएआई ने कहा है कि ये पानी पीने लायक नहीं है और कंपनी के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट यानी एफएसएस अधिनियम, 2006 के तहत केस चलेगा. हालांकि इस पर अभी कंपनी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

50 साल से ज्यादा पुरानी इस ब्रांड पर ये कार्रवाई लोगों को हैरान कर रही है. हालांकि एफएसएसएआई ने सिर्फ Bisleri पर ही कार्रवाई नहीं की है, बल्कि और कंपनियों पर भी एक्शन लिया गया है. FSSAI ने वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मीमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी
और दूसरी खाने की कंपनियों पर भी केस और रिकॉल की कार्रवाई की है.

कई कंपनियों का लाइसेंस सस्पेंड

गौरतलब है कि नियम न मानने पर एफएसएसएआई ने उर्मी लाइफसाइंस और गौर आयुर्वेदिक स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. एफएसएसएआई ने आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ उत्पाद वापस लेने का आदेश जारी किया, जिसमें कंपनी को अपने पहले से पैक किए गए चॉकलेट से भरे बिस्कुट को वापस लेने का निर्देश दिया गया क्योंकि वे असुरक्षित पाए गए थे.

यह भी पढ़ें- 2035 तक हर घर में होगा AC, लगेंगे 20 करोड़ नए एयर कंडीशनर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *