बच्चों में डायबिटीज के इन 4 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह

0025995f62fe88b069bcfb50cb0fadf217954372787341169 original


Diabetes in Children: बच्चों में बार-बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा प्यास लगना, हर समय थकान रहना और अचानक वजन कम होना टाइप-1 डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर माता-पिता को लापरवाही नहीं करनी चाहिए और बच्चे की जल्द जांच करानी चाहिए. बच्चों में इस बीमारी की समय पर पहचान और सही इलाज से उन्हें बेहतर और सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सकती है.

इसी को लेकर सोमवार को AIIMS दिल्ली और HRIDAY की ओर से एक खास जानकारी दी गई, जिसके लिए  डॉक्टरों की टीम, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों समेत टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चे साथ आये. बीमारी की पहचान, इलाज और बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने पर चर्चा की गई और जानकारी सामने रखी गई. 

समय पर जांच से रुक सकता है खतरा

AIIMS के निदेशक और एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. निखिल टंडन ने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए सिर्फ बीमारी का पता लगाना काफी नहीं है, उन्हें अपनी बीमारी के बारे में समझाना और खुद उसका ध्यान रखना सिखाना भी जरूरी है. इसके लिए समय पर इंसुलिन लेना, नियमित ब्लड शुगर की जांच करना, अच्छा खानपान और रोजाना शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं. उन्होंने जानकारी दी कि अगर बच्चों को डॉक्टरों की सही सलाह के साथ घर और स्कूल में सहयोग मिले, तो वे भी दूसरे बच्चों की तरह स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं.

सरकारी गाइडलाइंस में भी शामिल हुई स्क्रीनिंग

AIIMS की तरफ से बताया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) 2.0 की साल 2026 की गाइडलाइंस में टाइप-1 डायबिटीज की शुरुआती पहचान को शामिल किया गया है. इसके तहत बच्चों में बीमारी के चार शुरुआती लक्षणों पर ध्यान दिया जाएगा. इन्हें ‘4T’ कहा जाता है. Toilet: बार-बार पेशाब आना, Thirsty: बार-बार या बहुत ज्यादा प्यास लगना, Tired: लगातार थकान महसूस होना, Thinner: बिना वजह वजन कम होना. इन लक्षणों के आधार पर बच्चों की पहचान कर उनका मौके पर ही ब्लड शुगर टेस्ट किया जा सकेगा. जरूरत पड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल की NCD क्लीनिक में भेजा जाएगा, ताकि समय पर इलाज मिल सके.

यह भी पढ़ें: 7 दिन में गोरा बनाने का दावा कितना खतरनाक? क्रीम खरीदते समय रखें ध्यान

बच्चों को घर और स्कूल में मिले पूरा सहयोग

HRIDAY की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. मोनिका अरोड़ा ने बताया कि आजकल की जीवनशैली का असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है. शारीरिक मेहनत की कमी, गलत खानपान, नींद पूरी न होना और तनाव जैसी समस्याओं पर बचपन से ही ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को ऐसा माहौल मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी परेशानी के इंसुलिन ले सकें और अपनी सेहत का ध्यान रख सकें. इसके लिए परिवार, स्कूल और समाज को मिलकर काम करना होगा. बच्चों को बीमारी की वजह से अलग महसूस नहीं कराया जाना चाहिए. डॉक्टरों ने इसके बारे में बताते हुए यह भी कहा कि स्कूलों में बच्चों को जरूरत पड़ने पर इंसुलिन लेने और ब्लड शुगर जांचने की सुविधा मिलनी चाहिए. उन्हें खेलकूद और दूसरी गतिविधियों में भी दूसरे बच्चों की तरह हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए.

14 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंची जागरूकता

कार्यक्रम में HRIDAY के ‘Grassroots to Global India Initiative’ की जानकारी भी दी गई. इस अभियान को Beyond Type 1 का सहयोग मिला है. इस पहल के पहले चरण में 14 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई गई, जबकि दूसरे चरण में अब तक करीब 2 लाख लोगों को जागरूक किया गया है. जुड़े टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों और उनके अनुभव साझा करने वाले लोगों का नेटवर्क भी बढ़ा है. पहले इसमें 14 लोग थे, जो अब बढ़कर 250 से ज्यादा हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: आम लोगों के लिए कितना महंगा हुआ इलाज कराना, किस राज्य में सबसे ज्यादा खर्च?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *