कल शेयर बाजार में नहीं होगा कोई कारोबार, जानें किस वजह से रुकेगी ट्रेडिंग

b93cda163ec1c4464eec2356f8bc0cf217954366830521346 original


अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत अहम है. नवंबर के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार दो दिन के लिए नहीं बल्कि पूरे दिन बंद रहने वाला है. शनिवार और रविवार के अलावा शेयर बाजार कल यानी 24 नवंबर 2026, मंगलवार को भी बंद रहने वाला है. ऐसे में निवेशकों को कल थोड़ी सी निराशा हाथ लगने वाली है.

दरअसल 24 नवंबर 2026, मंगलवार को गुरु नानक जयंती है, इस मौके पर सरकारी छुट्टी रहने वाली है. इसी के चलते ट्रेडिंग बाजार भी बंद रहने वाला है.

बंद रहेगा NSE-BSE
कल यानी 24 नवंबर को NSE और BSE दोनों का कारोबार बंद रहने वाला है. साथ ही इस दिन ना तो सेंसेक्स (Sensex) खुलेगा और ना ही निफ्टी (Nifty) में ट्रेडिंग होगी. इतना ही नहीं बल्कि इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी खरीद-बिक्री नहीं की जा सकेगी. ऐसे में यदि कल आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो अपने दिमाग को थोड़ा रेस्ट दे दें.

कमोडिटी बाजार वालों को मिलेगी राहत
हालांकि यदि आप कमोडिटी कारोबार में निवेश करते हैं तो आपके लिए थोड़ी राहत की खबर है. क्योंकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह का कारोबार तो बंद रहेगा, लेकिन शाम के समय ट्रेडिंग दोबारा शुरू हो जाएगी. इसका मतलब है कि सोना, चांदी और कच्चे तेल जैसे कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में निवेशक शाम को कारोबार कर पाएंगे.

नवंबर में और कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
बता दें कि नवंबर का महीना खत्म होने वाला है, इसका आखिरी हफ्ता चल रहा है. ऐसे में 23 नवंबर से 30 नंबर के बीच शेयर बाजार तीन दिनों के लिए बंद रहने वाला है. पहला तो 24 नवंबर को यानी कल, शेयर बाजार बंद रहेगा. क्योंकि कल गुरु नानक जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी है. इसके बाद शेयर बाजार 28 और 29 नवंबर को भी शेयर बाजार बंद रहने वाला है, क्योंकि इस दिन शिनिवार और रविवार की छुट्टी है.

ये भी पढ़ें: Explained: देश में बोतल बंद पानी कितना भरोसेमंद? हर चार में से एक सैंपल फेल!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *