बदल गया टाइम, जानिए कब-कहां देखें IND-A vs UAE मैच का LIVE प्रसारण

28ef4232c427875db36edd696ebc6ae717954537106371212 original


एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला मंगलवार, 24 नवंबर को यूएई के साथ है. तिलक वर्मा एंड टीम जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर सकती है, जबकि हारी तो पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच का नतीजा फैसला करेगा कि चौथी टीम कौन सी होगी. अभी तक हुए दोनों मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुए थे, लेकिन तीसरे मैच की टाइमिंग बदल गई है. जानिए मैच कितने बजे शुरू होगा? जानिए लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.

इंडिया-ए ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में शानदार जीत के साथ शुरुआत की थी. टीम ने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से हराया था. लेकिन दूसरे मैच में पाकिस्तान के हाथों हार मिली. ग्रुप बी में भारत-पाकिस्तान के साथ नेपाल और यूएई है. पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई है. ग्रुप ए से श्रीलंका और बांग्लादेश क्वालीफाई कर चुकी हैं.

कितने बजे शुरू होगा इंडिया-ए बनाम यूएई मैच?

इंडिया ए बनाम यूएई मैच मंगलवार, 24 नवंबर को दोहा में खेला जाएगा. लोकल समय में मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा. भारतीय समयनुसार मैच सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 11 बजे होगा.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स का लाइव प्रसारण किस चैनल पर हो रहा है?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर हो रहा है. भारत बनाम यूएई मैच भी सोनी स्पोर्ट्स पर होगा.

किस ऐप पर होगी इंडिया-ए बनाम यूएई मैच की LIVE स्ट्रीमिंग?

इंडिया ए बनाम यूएई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी.

इंडिया-ए स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, तनुष कोटियन, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, शाहबाज अहमद.

यूएई स्क्वॉड

बेसिल हमीद (कप्तान), हरप्रीत भाटिया, अंश टंडन, अर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), ओमिड रहमान, जाहिद अली, नूर अयोबी, कार्ल डिसूजा, मोहम्मद शहदाद, उद्दिश सूरी, मोहम्मद मोहसिन, अवैस अली शाह, आयन मिस्बाह, आलम जहीर शाह (विकेटकीपर), सोहाइब खान, इबरार शाह अहमद.

यह भी पढ़ें- ‘कहां है कुलदीप और सुथार?’, सौरव गांगुली ने उठाए टीम सिलेक्शन पर सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *