SIP Investment: 5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित

785e44c97912ffe60ca9716e25f04aaa17803092683601241 original


Mutual Fund SIP: नौकरी मिलने के बाद अक्सर युवा निवेश को टाल देते हैं. उन्हें लगता है कि अभी तो पूरी जिंदगी पड़ी है, इसलिए शुरुआत में लोग थोड़ा घूमना-फिरना, नई बाइक, नया फोन खरीदने या अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करना ज्यादा पसंद करते हैं. 

हालांकि, निवेश की दुनिया में सिर्फ रकम ही मायने नहीं रखती, बल्कि समय भी बेहद जरूरी होता है. कई बार निवेश शुरू करने में सिर्फ 5 साल की देरी रिटायरमेंट तक करोड़ों रुपये का फर्क पैदा कर देती है.

25 और 30 की उम्र में SIP शुरू करने में क्या है फर्क?

मान लीजिए 25 साल की उम्र में किसी युवक की पहली नौकरी लगी है. उसकी सैलरी 40,000 रुपये महीने है और वह आराम से हर महीने 10,000 रुपये की SIP कर सकता है.. उस समय उस पर न कोई होम लोन है, न परिवार की बड़ी जिम्मेदारी है. इसके बावजूद कई लोग निवेश टाल देते हैं और सोचते हैं कि सैलरी बढ़ने के बाद शुरुआत करेंगे.

जब वही व्यक्ति 30 साल का होता है तो तस्वीर बदल चुकी होती है. सैलरी बढ़कर करीब 1 लाख रुपये महीने हो सकती है, लेकिन शादी, घर, बच्चों और भविष्य की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. तब उन्हें एहसास होता है कि सिर्फ अच्छी सैलरी ही काफी नहीं है, बल्कि निवेश भी जरूरी है. ऐसे वह हर महीने 10,000 रुपये की SIP शुरू करता है, लेकिन तब तक वह 5 साल का कीमती समय गंवा चुका होता है.

Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?

5 साल की देरी से कितना होता है नुकसान?

अगर दोनों निवेशक हर महीने 10,000 रुपये की SIP करें और उन्हें औसतन 12% सालाना रिटर्न मिले, तो 25 साल की उम्र में SIP शुरू करने वाला व्यक्ति रिटायरमेंट 60 साल की उम्र तक करीब 5.5 करोड़ रुपये का फंड बना सकता है.

वहीं, 30 साल की उम्र में शुरुआत करने वाला निवेशक लगभग 3.08 करोड़ रुपये का फंड ही बना पाएगा. हैरानी की बात यह है कि दोनों के कुल निवेश में सिर्फ 6 लाख रुपये का अंतर होता है, लेकिन रिटायरमेंट के समय फंड में करीब 2.42 करोड़ रुपये का फर्क दिखाई देता है.

आखिर ऐसा होता क्यों है?

इस बड़े अंतर की वजह कंपाउंडिंग है. इसका कंपाउंडिंग का मतलब है कि आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे चलकर रिटर्न कमाने लगता है. जितना ज्यादा समय निवेश को मिलता है, उतना ही तेजी से पैसा बढ़ता है.

25 साल की उम्र में किया गया पहला 10,000 रुपये का निवेश 35 साल तक बढ़ने का मौका पाता है, जबकि 30 साल की उम्र में शुरू किया गया निवेश सिर्फ 30 साल तक ही बढ़ सकता है. यही अतिरिक्त 5 साल लंबे समय में करोड़ों रुपये का अंतर पैदा कर देते हैं.

युवा निवेशकों के लिए सीख

  • निवेश शुरू करने के लिए बड़ी सैलरी का इंतजार न करें.
  • छोटी रकम से भी जल्दी शुरुआत करना फायदेमंद होता है.
  • समय निवेश का सबसे बड़ा साथी है.
  • SIP में लंबे समय में बड़ा फंड बना सकते हैं.

यही वजह है कि 25 से 30 साल के बीच के सिर्फ 5 साल कई लोगों के लिए रिटायरमेंट के समय 3 करोड़ और 5.5 करोड़ रुपये के फंड के बीच का अंतर पैदा कर सकते हैं.

3 करोड़ की नौकरी छोड़ किराना स्टोर चला रहा IIT गोल्ड मेडलिस्ट, कारण सुन विवेक को सलाम करेंगे आप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *