Share Market: इस हफ्ते सिर्फ 4 दिन खुलेगा बाजार, 3 चीजें तय करेंगी चाल

29c0c93fa9b1582b47c1a01d22d056e717953503970791241 original


शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को इस हफ्ता ट्रेडिंग के लिए काफी कम दिन मिलेंगे. मंगलवार को गुरु नानक देव जयंती के मौके पर BSE और NSE बाजार बंद रहेगा, इसलिए पूरे हफ्ते सिर्फ चार दिन ही खरीद-बिक्री हो सकेगी. ऐसे में सोमवार से शुक्रवार के बीच निवेशकों की नजर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI), कच्चे तेल के भाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुख पर रहेगी. इन तीनों का असर भारतीय शेयर बाजार की चाल पर पड़ सकता है.

बाजार के जानकारों का मानना है कि विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी और कच्चे तेल की नरम कीमतों से बाजार को सहारा मिल सकता है. इसके अलावा, हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली होने की आशंका से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है.

विदेशी निवेशकों की खरीदारी पर रहेगी नजर

नवंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में मजबूत वापसी की है. अब तक उनका शुद्ध निवेश करीब 1.22 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. यह अब तक का सबसे बड़ा मासिक निवेश बताया जा रहा है. इससे पहले अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने 34,843 करोड़ रुपए और सितंबर में 35,861 करोड़ रुपए बाजार से निकाले गए थे.

एक्सपर्टों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहती है तो बाजार को मजबूती मिल सकती है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपए में सुधार भी भारतीय बाजार को सहारा दे सकते हैं.

ग्लोबल बाजारों से मिलेंगे संकेत

इस सप्ताह निवेशकों की नजर अमेरिका के GDP आंकड़ों, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस, महंगाई और रोजगार से जुड़े आंकड़ों पर रहेगी. साथ ही नवंबर का HSBC फ्लैश इंडिया PMI भी सोमवार, 23 नवंबर को जारी होगा, जिससे देश के निजी क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियों का पता चलेगा. इसके अलावा दुनिया के दूसरे बाजारों में टेक्नोलॉजी और AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है. ऐसे में हाल की तेजी के बाद निवेशक मुनाफा निकाल सकते हैं.

पिछले हफ्ते बाजार में रही अच्छी तेजी

पिछले कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स 2,327.26 अंक यानी 2.85% चढ़ा. वहीं, निफ्टी में 656.3 अंक यानी 2.61% की बढ़त दर्ज की गई. अब निवेशकों की नजर इस बात पर होगी कि क्या बाजार अपनी तेजी बरकरार रख पाता है.

सोने-चांदी में भारी गिरावट, 10 लाख लगाने वालों का कितना पैसा डूबा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *