रोहित शर्मा के साथ हुई दुर्घटना! बस की सीढ़ियों से गिरने का वीडियो आया सामने

7a4017ff8c39069a6ecb34dc3e2cc2c417905822855011212 original


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे के बाद रोहित शर्मा एक हादसे का शिकार हो गए, बस से उतरते हुए वह सीढ़ियों पर गिर गए. वहां खड़े पुलिसकर्मी तुरंत उनकी तरफ दौड़े और उन्हें उठाया. इसका वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि रोहित शर्मा बस से उतरते हुए सीढ़ियों पर फिसल गए. इस दौरान उनके पास एक बैग और हाथ में कुछ कागज नजर आ रहे हैं. उन्हें गंभीर चोट भी आ सकती थी लेकिन वह बाल-बाल बच गए. पुलिसकर्मी ने तुरंत उन्हें उठाया, वह उठकर होटल चले गए. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये पहले वनडे के बाद होटल लौटते हुए हुआ.

भारत ने 8 विकेट से जीता पहला वनडे

रविवार को वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 295 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, उन्होंने 32 रन बनाए थे. विराट कोहली ने इस मैच में ऐतिहासिक पारी खेली, उन्होंने 139 रन बनाए.

विराट कोहली ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक और शतक पूरा किया था. कोहली ने इस पारी में आपने 15000 वनडे रन पूरे किए, वह एक देश में 7 हजार वनडे रन बनाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन गए हैं. कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, जिन्होंने 10 ओवरों में 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी (बरसापारा स्टेडियम) में खेला जाएगा. सीरीज बचाने के लिए वेस्टइंडीज के लिए ये मैच करो या मरो वाला है. शुभमन गिल एंड टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी.

यह भी पढ़ें- क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *