32 चौके और 17 छक्के, लखनऊ के किंग श्रेयस अय्यर, बना डाले 335 रन

0b08ce476fbcdf59041ab08c1c490ca91791307023186143 original


लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को स्लो कहा जाता है, लेकिन श्रेयस अय्यर के आंकड़े इस मैदान पर तेज रफ्तार से दौड़ लगा रहे होते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने नाबाद 102 रन बनाए. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे पहला शतक है. यह मैदान अय्यर को बहुत रास आता है, क्योंकि उन्होंने यहां सिर्फ 5 पारियों में 2 सेंचुरी और दो अर्धशतक सहित 335 रन बना डाले हैं.

इकाना स्टेडियम पर श्रेयस अय्यर पांच टी20 पारियों में केवल एक बार आउट हुए हैं. अय्यर ने जब भी टी20 में इस मैदान पर 50 या उससे अधिक स्कोर बनाया है, वो नाबाद लौटे हैं. अय्यर को वाकई लखनऊ का किंग कहा जाना चाहिए. पांच पारियों में 335 रन, वो भी 200.59 के तूफानी स्ट्राइक से. इन मुकाबलों में अय्यर के बल्ले से 32 चौके और 17 छक्के निकले हैं.

इकाना स्टेडियम में श्रेयस अय्यर (टी20)- 57, 23, 52, 101, 102

श्रेयस अय्यर जब आखिरी बार लखनऊ में कोई टी20 मैच खेले थे, वह IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आया था. उस मुकाबले में अय्यर 51 गेंद में 101 रन बनाकर नाबाद लौटे थे.

बना डाले कई रिकॉर्ड

बतौर कप्तान टी20 शतक – श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा (3 शतक) और सूर्यकुमार यादव (एक शतक) ऐसा कर चुके हैं.

दूसरा सबसे तेज टी20 शतक – टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है. उन्होंने 42 गेंद में 100 रन पूरे किए. बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए सबसे तेज शतक रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में लगाया था.

T20I में चेज करते हुए शतक- टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेज करते हुए केवल 4 क्रिकेटर टीम इंडिया के लिए शतक लगा पाए हैं. श्रेयस अय्यर से पहले केएल राहुल 2 बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने एक-एक बार ऐसा किया है.

यह भी पढ़ें:

172 के चेज में श्रेयस अय्यर ने ठोका शतक, लखनऊ में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को धो डाला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *