त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

c7de6b9b9f79f04f8355c0a4e004108d17915438814701346 original


देश में लगातार महंगाई की मार लोगों पर पड़ रही हैं, खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले चीनी, प्याज, तेल आदि की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई. तो वहीं अब त्यौहारों से पहले दाल की कीमतों में भी इजाफा होने जा रहा है. दालों की कीमतें करीब 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ सकती हैं. 

मुंबई के वाशी इलाके में APMC होलसेल मार्केट में हाल ही में कुछ हफ्तों में सप्लाई में कमी आई है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार बारिश कम हुई है, जिसके कारण सूखा पड़ा और फसलों को नुकसान हुआ है.

रिटेल कीमतों में इजाफा
दाल की रिटेल कीमतों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है. TOI के साथ बातचीत में GROMA यानी ग्रेन, राइस एंड ऑइलसीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भीमजी भानुशाली ने इस बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सूखा पड़ने की वजह से खाने- पीने की चीजों की आवक कम हुई है. थोक कीमतों में बढ़ोतरी खुदरा बाजारों में भी दिख रही थी, जहां पाबंदियां कम थीं.

कितने बढ़े होलसेल मार्केट में दालों के दाम?
देश के होलसेल बाजार में कीमतों में 10 रुपये से 20 रुपये के बीच तक का इजाफा हुआ है. यहां देखें कितनी तेजी से बढ़े दाम:

दाल पहले की कीमत (प्रति किलो) बढ़ी हुई कीमत (प्रति किलो)
चना दाल 72 रुपये 82 रुपये
अरहर दाल 90 रुपये 105 रुपये
मूंग दाल 95 रुपये 105 रुपये

रिटेल दामों में भी हुआ है इजाफा
दालों के रिटेल प्राइजेस में भी इजाफा देखने को मिला है. इनमें प्रति किलो के हिसाब से 10 से 20 रुपये कीमत बढ़ी है. यहां देखें कतने बढ़े दाम:

दाल पहले की कीमत बढ़ी हुई कीमत
चना दाल 110 रुपये 130 रुपये
अरहर दाल 120 रुपये 150 रुपये
मूंग दाल – 140 रुपये

क्यों बढ़ रहे महाराष्ट्र में दाम?
बता दें कि महाराष्ट्र के साथ ही और देश के अन्य कई हिस्सों में फसल वाले इलाकों में उत्पादन में कमी के कारण कीमतें बढ़ सकती हैं. इस साल बारिश भी उस हिसाब से नहीं हुई जिसमें फसल उगाई जा सके, ऐसे में महाराष्ट्र में तेजी से दाल की कीमतों में इजाफा हो रहा है.

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *