बांग्लादेश का शर्मनाक ‘सरेंडर’, 91 पर ऑल आउट; साउथ अफ़्रीकी गेंदबाजों ने मचाया कहर

c07405c3ecc69c50905007dc327c396317954484414681212 original


साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पूरी तरह सरेंडर कर दिया! सेंचुरियन में आज शुरू हुए दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. दूसरे ओवर में तंजिद हसन के रूप में बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा, जो मार्को जानसेन ने लिया था. इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना पाई.

पहला विकेट गिरने के बाद महफिजुल इस्लाम और मोमिनुल हक के बीच 36 रनों की साझेदारी हुई, फिर इस जोड़ी को एनरिक नॉर्खिया ने तोड़ा. उन्होंने एक ही ओवर में महफिजुल इस्लाम (23) और नजमुल हुसैन (4) को आउट किया. लिटन दास के रूप में बांग्लादेश का पांचवां विकेट 73 के स्कोर पर गिरा था.

8 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

73 पर 5 विकेट गिरने के बाद साफ था कि बांग्लादेश बहुत कम स्कोर पर सिमट जाएगी, लेकिन 100 रन भी नहीं बना पाएगी, ऐसा नहीं लगा था. आखिरी के 5 विकेट टीम ने 18 रनों के अंदर गंवा दिए. पूरी टीम 91 रनों पर सिमट गई. कगिसो रबाडा और मार्को जानसेन ने 3-3 विकेट लिए. एनरिक नॉर्खिया ने 2 वक्त चटकाए. विलेम मुल्डर और साईमन हार्मर के खाते में 1-1 विकेट आया.

पहले ही दिन SA ने बनाई मजबूत पकड़

ये 2 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट है. साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में जीत दर्ज की थी, दूसरे टेस्ट में पहले ही दिन मजबूत पकड़ बना ली है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं. बांग्लादेश से सिर्फ 3 रन पीछे है. मेजबान टीम ने एडन मार्क्रम के रूप में पहला विकेट गंवाया, जो 21 रन बनाकर आउट हुए. मार्केस एकरमैन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने 7 चौके लगाए. ज़ुबूर हमजा 9 रन पर नाबाद हैं.

यह भी पढ़ें- 1 स्पॉट के लिए 2 दावेदार, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया को कैसे मिलेगा सेमीफाइनल टिकट?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *