‘थोड़ी शर्म करती’, नाना पाटेकर को ‘ईविल डेड’ कहने पर रोजलिन खान ने तनुश्री दत्ता को सुनाई खरी-खरी

6d621d2797d7068f68b58deb605d7c6f17915290421171483 original


नाना पाटेकर के निधन के बाद जहां बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है और सभी नेता-अभिनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं तनुश्री दत्ता ने उनके निधन के बाद भी उन पर लगाए मीटू के आरोपों को दोहराया और उन्हें ईविल डेड कहा. 

उनका ये बयान सुर्खियों में है. अब उनके इस बयान पर रोजलिन खान ने रिएक्ट किया है. रोजलिन खान ने हिंदुस्तान अड्डा के साथ एक कोलैबोरेशन वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रोजलिन खान तनुश्री दत्ता पर भड़क गई हैं. 

तनुश्री के बारे में बोलीं रोजलिन, ‘न तो शकल अच्छी है, न एक्टिंग’

रोजलिन खान ने कहा, ‘मुझे ये दुखद खबर मिली की नाना पाटेकर सर इस दुनिया में नहीं रहे. सबको पता था कि तनुश्री दत्ता जरूर रिएक्ट करेंगी, क्योंकि वो अकेली थी जिसने नाना पाटेकर सर पर ‘मी टू’ का आरोप लगाया था और बहुत न्यूज बनाई.’

तनश्री की एक्टिंग के बारे में बात करते हुए रोजलिन ने कहा, ‘ना तो इस औरत का करियर चला, ना इसकी शक्ल अच्छी, ना इसकी एक्टिंग अच्छी है… और आज इसने यह जो वीडियो डाला कि आज तो मेरा इवेंट भी खराब कर दिया नाना पाटेकर सर ने, क्योंकि आज जब मैं लखनऊ में जाऊंगी, शाम का इवेंट होगा, तो लोग मुझसे पूछेंगे कि ईविल डेड के बारे में आपका क्या कहना है.’

रोजलिन बोलीं, ‘इसके बाद तुम्हें कुत्ता भी नहीं पूछेगा’

उन्होंने आगे कहा, ‘एक शर्म होती है इंसान के अंदर. आज वो इंसान जिंदा नहीं है खुद को डिफेंड करने के लिए तो आप उसको ईविल डेड बोल रहे हो और उसके घरवालों से आपको पूरी हमदर्दी है, तो आपकी हमदर्दी की किसी को जरूरत नहीं है.’

उन्होंने तनुश्री के लखनऊ में इवेंट खराब करने वाले बयान पर भी रोजलिन ने उन्हें ताना मारते हुए कहा, ‘वो जो रिपोर्ट्स पूछेंगे, वो तुम्हारी आखिरी न्यूज होगी.’ 

इसके बाद रोजलिन ने कहा, ‘वो जो ‘मी टू’ जो तुमने लगाया था, थोड़ी शर्म करती तो यह कह देती चलो एक भला इंसान था, जैसा भी था, मेरा उसके साथ अगर कोई झगड़ा हो भी गया, तो कोई बात नहीं. ऊपर वाला उनकी आत्मा को शांति दे. मतलब तुम्हारे मुंह से इतना भी नहीं निकला! क्या औरत हो तुम यार? आज की आखिरी न्यूज बना लो, इसके बाद तुम्हें कुत्ता भी नहीं पूछेगा’  

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद 

दरअसल, साल 2018 में भारत में #MeToo आंदोलन चला था, जिसमें कई बड़े-बड़े लोगों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे. इस मूवमेंट में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर भी आरोप लगाए थे. तनुश्री ने आरोप लगाया था कि फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के वक्त पाटेकर ने उनके साथ अभद्र और गलत व्यवहार किया. 

हालांकि, नाना पाटेकर ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया था और कोर्ट में भी उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *