‘दादा’ के पोस्टर पर हुए थे ट्रोल, अब राजकुमार राव ने दिया जवाब

1a778484863ec445e3ef7621c5b1dd6917915229293521483 original


राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ उज्ज्वल निकम’ को लेकर चर्चा में हैं. वो लगातार अपनी इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने सौरव गांगुली के जीवन पर बनी फिल्म ‘दादा’ के बारे में बात की. इस फिल्म का पोस्टर सौरव गांगुली के बर्थ डे पर जारी किया गया था. लेकिन उस पोस्टर की काफी आलोचना हुई थी. अब इस राजकुमार राव ने इस पर भी बात की है. 

जब उनसे दादा फिल्म के पोस्टर आलोचना के विषय में पूछा गया तो उन्होंने इसे जल्दबाजी का नतीजा बताया. प्रमोशन के दौरान उन्होंने सौरव गांगुली संग अपने रिश्ते और उनसे हुई मुलाकात के बारे में भी बात की.

दादा के पोस्टर की आलोचना पर राजकुमार की राय 

दादा फिल्म का पोस्टर सौरव गांगुली के 54वे बर्थ डे पर 8 जुलाई 2026 को रिलीज किया गया था. इस फिल्म के पोस्टर को कई वजहों से क्रिटिसाइज किया गया था. फैंस का कहना था कि एक आइकॉनिक मोमेंट के साथ इस तरह खिलवाड़ करना ठीक नहीं है. 

दरअसल, इस फिल्म के पोस्टर में 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद सौरव गांगुली को लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट उतारकर तिरंगा लहराने वाले मोमेंट को रिक्रिएट करने की कोशिश की गई थी. फिल्म के पोस्टर में राजकुमार राव भी शर्टलेस और ब्लू पेंट में तिरंग लहराते दिख रहे हैं. 

सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एआई से बना हुआ बताया. इस पोस्टर में राजकुमार राव के लुक के लिए उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था. अब उन्होंने इस विषय पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा, ‘पोस्टर बनाने वालों को अपनी गलती समझ आ गई है. उन्होंने सबक सीख लिया है. वे समझ गए हैं कि उन्हें समय लेना चाहिए और जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, कोई जल्दी नहीं है.’ 

सौरव गांगुली से मुलाकात पर बोले राजकुमार

राजकुमार राव ने मैशेबल इंडिया से बातचीत में दादा फिल्म की शूटिंग के बारे में बताया. उन्होंने सौरव गांगुली से मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं कई बार सौरव गांगुली से मिला हूं, यहां तक कि उनके एडेन गार्डन वाले घर पर शूट भी किया है. हम कुछ समय के लिए कोलकाता में थे. मैंने दादा के साथ बहुत वक्त बिताया है. हमने ऐसी बातें भी की है, जो मैं नहीं बता सकता. वो जरूरी था क्योंकि किसी इंसान को समझने के लिए उसकी पर्सनल लाइफ के बारे में पता होना चाहिए. उन्होंने अपनी पूरी लाइफ मेरे सामने खोल के रख दी. हम सब उनसे बहुत प्यार करते हैं, वो एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. इंडियन क्रिकेट टीम आज जो भी है, उसकी नींव उन्होंने ही रखी थी.’ विक्रमदित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी ‘दादा’ फिल्म की रिलीज डेट 14 मई 2027 तय हुई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *