ASRB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में काम करने का सुनहरा अवसर सामने आया है. कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन 2026 के तहत टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 1,393 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है.
पदों का विवरण और महत्वपूर्ण तारीखें
जारी भर्ती विवरण के अनुसार, कुल 1,393 रिक्तियों में से 1,254 पद टेक्निकल असिस्टेंट के लिए और 139 पद सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए आरक्षित हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है.
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के बाद बोर्ड की ओर से 18 दिसंबर से 20 दिसंबर 2026 के बीच आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा. इसके बाद कंबाइंड प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन फरवरी 2027 में प्रस्तावित है.
श्रेणीवार आवेदन शुल्क का पूरा गणित
इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी और आवेदित पदों की संख्या के अनुसार शुल्क जमा करना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक पद के लिए 300 रुपये और दोनों पदों के लिए आवेदन करने पर 600 रुपये शुल्क देना होगा.
वहीं, EWS और OBC के अभ्यर्थियों के लिए एक पद का शुल्क 150 रुपये तथा दो पदों का शुल्क 300 रुपये रखा गया है. इसके अलावा SC, ST, दिव्यांगजन, सभी वर्ग की महिलाओं, ट्रांसजेंडर और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है.
यह भी पढ़ें: NMC New guidelines 2026: विदेश से MBBS करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, NMC बदल सकता है रजिस्ट्रेशन नियम
प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का पैटर्न
चयन प्रक्रिया दो चरणों- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. इस पेपर में सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य कृषि से जुड़े चार खंड शामिल होंगे.
प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे, जिसमें 300 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा. उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा.
यह भी पढ़ें: UP Atal School Admission 2027: यूपी के अटल स्कूलों में कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI