‘रामायण’ ने बनाया कर्नाटक का बड़ा रिकॉर्ड, जानें किस राज्य में किया सबसे ज्यादा कलेक्शन?

832789e26eaa789d548fb606a295822c17954269854741403 original


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है. फिल्म इंडिया में 950 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है और दुनियाभर में 1600 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया कीर्तिमान रचते नजर आ रही है. वहीं, फिल्म को भारत के अन्य राज्यों में भी अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. 

‘रामायण’ ने नॉन कन्नड़ फिल्म होकर कर्नाटक में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है. इसकी धुआंधार कमाई के बीच आपको भारत के राज्य के कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं कि ‘रामायण’ ने किस राज्य में कितना कलेक्शन किया है साथ ही कहां सबसे ज्यादा कमाई भी की है.

‘रामायण’ ने 18वें दिन किस राज्य में कितना कमाया?

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ का 18वें दिन नेट कलेक्शन 35.60 करोड़ रहा. 
– जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 42.50 करोड़ रहा. 
– इसने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1.75 करोड़, तमिलनाडु में 2.90 करोड़, कर्नाटक में 5.75 करोड़ और केरल में 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
– वहीं, इसके अलावा फिल्म ने इंडिया में बाकी जगहों से 27.60 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका ग्रॉस कलेक्शन 42.50 करोड़ रहा.

‘रामायण’ ने किस राज्य में की सबसे ज्यादा कमाई?

‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया. फिल्म ने भारत के अन्य राज्यों से भी मोटी कमाई की लेकिन, इसे कर्नाटक में जबरदस्त रिस्पांस मिला और इसने वहां पर सबसे ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 81.70 करोड़, तमिलनाडु में 60.85 करोड़, कर्नाटक में 163.50 करोड़, केरल में 68.50 करोड़ और इंडिया में बाकी जगहों से 751.90 करोड़ का कारोबार किया, जिसके बाद फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1126.50 करोड़ हो गया.

‘रामायण’ ने कर्नाटक में रचा इतिहास

इतना ही नहीं, सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर कर्नाटक में इतिहास ही रच दिया. फिल्म कर्नाटक में नॉन कन्नड़ हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. देखिए टॉप 5 कर्नाटक में नॉन कन्नड़ हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…

1. रामायण-  163.50 करोड़ (18 दिन)
2. धुरंधर 2- 141.50 करोड़
3. बाहुबली 2- 129 करोड़
4. पुष्पा 2- 98.41 करोड़
5. आरआरआर- 76.03 करोड़

‘केजीएफ चैप्टर 2’ का भी तोड़ सकती है रिकॉर्ड

गौरतलब है कि ‘रामायण’ की कमाई की रफ्तार को देखकर प्रिडिक्ट किया जा रहा है कि ये कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के रिकॉर्ड को भी चैलेंज कर सकती है. सैकनिल्क के अनुसार, यश की इस फिल्म का कर्नाटक में ग्रॉस कलेक्शन 182.96 करोड़ रहा था. देखना दिलचस्प होगा कि नितेश तिवारी कन्नड़ फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *