LPG Price Cut: 5 किलो वाला ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से घटे दाम, जानिए आपके शहर में नया रेट

74bf9e60f6b604dd4e59fcf26144297817828760285971435 original


LPG Price Cut: महंगाई की मार के बीच अब LPG ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है. आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ- साथ छोटू गैस सिलेंडर भी सस्ते हो गए. तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर (FTL) की कीमत में कटौती कर दी है. आज से इसकी कीमत 13 रुपए कम हो गई है. नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में 5 किलो वाला सिलेंडर अब 808.50 रुपए में मिलेगा. इस एक फैसले से छोटे परिवार, किराए पर रहने वाले लोग और छोटे दुकानदार को काफी ज्यादा राहत मिलेगी. 

क्या होता है FTL सिलेंडर?
FTL यानी Free Trade LPG सिलेंडर ऐसा सिलेंडर होता है जिसकी कीमत बाजार के हिसाब से तय होती है. इसमें सरकार की तरफ से सब्सिडी नहीं मिलती. 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर अक्सर छोटे परिवार, स्टूडेंट्स, पीजी में रहने वाले लोग, छोटी दुकानों और ठेले वाले यूज करते हैं. 

खुशखबरी! 183.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी, जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का ताजा रेट

शहर अनुसार ‘छोटू गैस सिलेंडर’ का नया रेट- 

  • दिल्ली- ₹808.50    
  • मुंबई- ₹780
  • कोलकाता- ₹840  
  • चेन्नई- ₹825 
  • पटना- ₹890  
  • लखनऊ– ₹850
  • जयपुर- ₹835 
  • भोपाल- ₹820 
  • हैदराबाद- ₹860 
  • बेंगलुरु- ₹845  

क्यों घटे छोटू गैस के दाम?
हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG और कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है. इसी के बाद तेल कंपनियों ने छोटे सिलेंडर के दाम घटाने का फैसला लिया है. वैसे, घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी 183.50 रुपए सस्ता हो गया है.

क्या आज सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल? घर से निकलने से पहले चेक करें आज का फ्यूल रेट

कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?
ग्राहक इंडेन, भारत गैस और HP गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का लेटेस्ट LPG रेट चेक कर सकते हैं. कंपनियां समय-समय पर कीमतों में बदलाव करती रहती हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *