UP Super TET परीक्षा से पहले सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड पर भी आया अपडेट 

3268459c1138c721942c1e81a0494a1f17954393594611094 original


उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक (UPESSC) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने तीन और चार दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली यूपी सुपर टीईटी 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वह आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in. या आवेदन पोर्टल पर जाकर अपना आवंटित परीक्षा जिला चेक कर सकते हैं. आपको बता दें कि यह परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को राज्य के अलग-अलग जिलों में आयोजित कराई जाएगी. 

12,405 पदों पर होनी है भर्ती 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश में सहायक अध्यापक के कुल 12,405 रिक्त पदों को भर जाना है, जिनमें बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन नगरीय प्राथमिक विद्यालय के 11,508 पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त विद्यालयों के 897 पद शामिल है. सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने से उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के सटीक एड्रेस से पहले अपने परीक्षा जिले की जानकारी मिल गई, जिससे वे यात्रा और रुकने की व्यवस्था समय रहते कर सकेंगे. 

एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट?

आयोग के भर्ती कार्यक्रम और नियमों के अनुसार परीक्षा जिले की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले दी जाती है. जबकि परीक्षा केंद्र के पूरे पत्ते, रोल नंबर और शिफ्ट टाइमिंग वाला एडमिट कार्ड परीक्षा से दो से तीन दिन पहले लगभग 30 नवंबर 2026 को जारी होने की उम्मीद है. वहीं उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल आवंटित जिले की जानकारी के लिए है. इसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एंट्री पास के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-JEE Main आवेदन से चूक गए तो न हों परेशान, 26 नवंबर तक लेट फीस के साथ करें अप्लाई

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप? 

  • सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in.पर जाएं.  
  • इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट अनाउंसमेंट या एग्जामिनेशन सेक्शन खोलें. 
  • अब असिस्टेंट टीचर सिलेक्शन एग्जामिनेशन 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या ओटीआर आईडी और दूसरी मांगी गई जानकारी डालकर सबमिट कर दें 
  • अब स्क्रीन पर आपका आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग की जानकारी 

यूपी सुपर टीईटी 2026 की लिखित परीक्षा कुल 360 अंकों की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा अवधि 2 घंटे होगी. प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे, जबकि  गलत उत्तर या एक से ज्यादा ऑप्शन भरने पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. यह परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर शीट पर होगी और उम्मीदवारों को उत्तर भरने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग करना होगा. अगर परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्ट में होती है, तो अंकों की तुलना के लिए नॉर्मलाइजेशन लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-DU में 4 सब्जेक्ट के सिलेबस में बदलाव, कॉमर्स के छात्र पढ़ेंगे डिजिटल बिजनेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *