Avengers Doomsday Trailer: ट्रेलर में छिपे हैं कहानी के ये 5 बड़े राज, इन सुपरहीरोज पर मंडराया मौत का खतरा

1ae99cbfbce8c5ab2df959537000d24d17954546870141403 original


मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अपकमिंग मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ इन दिनों काफी चर्चा में है. इस बार फिल्म में कई सुपरहीरोज की एंट्री होने वाली है और साथ ही कहानी में भी कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने के लिए मिलने वाले हैं. फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच इसके ट्रेलर का इंतजार भी खत्म हो गया है. 

हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है. तीन मिनट के इस ट्रेलर में कई ऐसे सीन देखने को मिले हैं. साथ ही ट्रेलर में 5 बड़े राज के साथ ही अंत का जो ट्विस्ट होता है वो कमाल का होता है. कई सुपरहीरोज का संगम तो होता है साथ ही ट्रेलर में देखने के लिए मिला कि किसी एक पर मौत का खतरा भी मंडरा रहा है. हालांकि, ट्रेलर में इसे साफ नहीं किया जाता है कि आखिर किस सुपरहीरो की मौत होने वाली है. ये फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस है और फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर क्या होता है.

ट्रेलर में छिपे हैं कहानी के ये 5 बड़े राज

– स्टीव के परिवार को डॉक्टर डूम से खतरा: ‘एंडगेम’ के बाद स्टीव और पेगी फैंटास्टिक फोर की दुनिया में अपने बेटे के साथ रह रहे हैं. ट्रेलर में देखने के लिए मिलता है कि वो अपने बेटे से एक सीक्रेट छुपाकर रखते हैं, जिसके बाद वो खतरे में भी आ जाते हैं. स्टीव के परिवार पर डॉक्टर डूम का खतरा मंडरा रहा होता है.

– 3 टीमों का महा-मिलन: पहली बार एवेंजर्स, X-Men और फैंटास्टिक फोर एक साथ डॉक्टर डूम से भिड़ेंगे. ट्रेलर में देखने के लिए मिलता है कि इस दौरान बजता जोरदार म्यूजिक, फिल्म के उस पल की याद दिलाता है, जो ‘एंडगेम’ के ‘एवेंजर्स! असेंबल’ वाले मशहूर सीन जैसा लगता है. ये कमाल का होता है.

– एक्स-मेन और एवेंजर्स के बीच जंग: पहले सैम विल्सन और साइक्लोप्स आमने-सामने होंगे, फिर सेंटिनल्स से लड़ने के लिए एकजुट होंगे. ट्रेलर में साइक्लोप्स अपने मशहूर डायलॉग ‘To me, my X-Men’ के साथ नजर आते हैं. इसमें कुछ सीन्स में एक्स-मेन और एवेंजर्स के सदस्य आपस में लड़ते नजर आते हैं. ऐसे में यहां सवाल ये खड़ा होता है कि क्या फिल्म में दोनों टीमों के बीच गलतफहमी खड़ी होने वाली है? खैर इसका जवाब तो फिल्म देखने के बाद ही मिल पाएगा.

– डूम की डार्क पावर: डॉक्टर डूम के साथ 3 रहस्यमयी ‘लैटवेरियन महिलाएं’ भी दिखाई देने वाली हैं, जो मल्टीवर्स को तबाह कर सकती हैं. इन्हें लैटवेरियन विचेज बताया जा रहा है. ट्रेलर में इनकी मौजूदगी कई सवाल खड़े करती है. हालांकि, ट्रेलर में इन्हें लेकर भी खास चीजें रिवील नहीं की गई है.

– डॉक्टर डूम के आगे थोर भी कमजोर: इसके साथ ही ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में डॉक्टर डूम को काफी पावरफुल दिखाया गया है, जिसके आगे थोर भी कमजोर पड़ते नजर आते हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि वो डॉक्टर डूम से भिड़ते हैं लेकिन उसके आगे टिक नहीं पाते हैं.

कब रिलीज होगी ‘एवेंजर्स डूम्सडे’?
 
वहीं, बात की जाए हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की रिलीज के बारे में बातें तो इसे 18 दिसंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की स्टार कास्ट पर नजर डाली जाए तो फिल्म में डाउनी जूनियर के साथ ही स्टीव रोजर्स/कैप्टन अमेरिका के तौर पर क्रिस इवांस और थोर के तौर पर क्रिस हेम्सवर्थ, पॉल रड, ब्लैक पैंथर लेटिशिया राइट, सेबेस्टियन स्टेन विंटर सोल्जर, तो बतौर लोकी टॉम हिडलेस्टन अहम रोल में हैं. शांग-ची के रूप में सिमु लियू भी फिल्म में दिखाई देने वाले हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *