- केरल के सुमेष कुमार को खाते में ₹3500 करोड़ दिखे.
- यह एक तकनीकी गड़बड़ी थी; बैंक ने तुरंत सुधारा.
- उनके खाते से अतिरिक्त राशि हटाई गई; संतुलन बहाल.
केरल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक साधारण सा आदमी रातोंरात दुनिया की रईसों की लिस्ट में आ गया. हालांकि, उसकी ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी. स्थिति बाद में ज्यों की त्यों रह गई. आइए जानते हैं कि मामला क्या है?
मलयाला मनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक, कोच्चि के पास त्रिपुनिथुरा में ‘दर्शन सुपरमार्केट’ चेन के मालिक सुमेष कुमार के लिए आज का दिन काफी खास रहा. सुबह उठते ही उन्होंने देखा कि उनके बैंक अकाउंट में 3,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बैलेंस है. इतना देखते ही उनके दिल की धड़कनें तेज हो गईं.
इतना बड़ा अमाउंट कैसे आया?
अगर किसी के हाथ अचानक इतनी दौलत लग जाए, तो उस इंसान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा. लेकिन सुमेष ने जश्न मनाने के बजाय सूझबूझ से काम लिया. उन्होंने तुरंत अपने बैंक में कॉल लगाया ताकि यह पता लग सके कि आखिर इतने पैसे अकाउंट में कैसे आए. बाद में उन्हें एक मैसेज मिला, जिसे देखकर उन्हें और भी ज्यादा हैरानी हुई.
सुमेष को पता चला कि उनके सुपरमार्केट में कार्ड-स्वाइपिंग ट्रांजैक्शन के जरिए अकाउंट में दो बार 3.5 करोड़ रुपये जमा हुए थे. यानी कि टोटल 7 करोड़ रुपये रुपये जमा हुए. हालांकि, ट्रांजैक्शन अलर्ट से यह पता नहीं चला कि उनके अकाउंट में 3,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उन्होंने बैंक को पूरी बात बताई.
तुंरत हुआ एक्शन
सुमेष से खबर मिलते ही बैंक एक्शन मोड में आ गया और शाम तक पूरा मामला सुलझा लिया गया. यह एक तकनीकि गड़बड़ी थी, जिसे बैंक की टेक्नीकल टीम ने ठीक कर दिया. फिर सारे रुपये फिर से वापस ले लिए गए और सोमेष का अकाउंट बैलेंस पहले जितना था, उतने पर आ गया. खैर, मामला चाहे कुछ भी हो, लेकिन सुमेष के साथ हुई इस घटना ने उसे इस बात का एहसास कराया कि अरबपति होने पर कैसा लगता होगा.
ये भी पढ़ें:
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?