सिर्फ बिसलेरी नहीं, पानी बेचने वाली सभी कंपनियां नपेंगी! जांच के दायरे में सभी ब्रांड

0bf7ebf459a1ae9173e16f2ab0a497ef17954296771441216 original


अक्सर लोग सफर के दौरान बाहर से पानी खरीदकर पीते हैं. अगर आप भी बाहर से पानी खरीदकर पीते हैं तो यह जानकारी आपके लिए है. मार्केट में मिलने वाले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की क्वालिटी को लेकर खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने जांच अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत देशभर में अलग-अलग कंपनियों के पानी के सैंपल लेकर उसकी जांच कराई जा रही है. यानी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की क्वालिटी की जांच की जा रही है.

बता दें कि अब यह कदम बिसलेरी के पानी के सैंपल की जांच में तय सुरक्षा मानकों से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद उठाया जा रहा है. इसके बाद ही FSSAI ने दूसरी कंपनियों के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजने शुरू कर दिए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर बिसलेरी के पानी की जांच क्या सामने आया है, जिसके बाद से ही दूसरी पानी बेचने वाली कंपनियों के सैंपल भी जांच के दायरे में आ गए हैं?

बिसलेरी के पानी में जांच के दौरान मिला क्या?

दरअसल, बिसलेरी का पैकेज्ट ड्रिकिंग वाटर का एक सैंपल शुरुआती जांच के लिए भेजा गया. जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई थी. जिसके बाद कंपनी ने इस रिपोर्ट के खिलाफ अपील भी की. फिर सैंपल को एक बार फिर जांच के लिए रेफरल लैब भेजा गया. 

दोबारा जांच में क्या सामने आया?

बता दें कि जब बिसलेरी के पानी की दोबारा जांच की गई तो पानी के सैंपल में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी सामने आई. जिसके बाद कंपनी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी गई.

जांच के दायरे में सभी ब्रांड

बड़ी बात ये है कि बिसेलरी के मामले के बाद से ही FSSAI ने जांच का दायरा बढ़ा दिया. देशभर में अब बंद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बेचने वाली दूसरी कंपनियों के सैंपल भी इकट्ठा किए जा रहे हैं. इन सैंपल को लैब भेजा जाएगा और पानी की क्वालिटी और सुरक्षा से जुड़े दूसरी जरूरी चीजें की जांच की जाएगी. FSSAI के जांच करने का मकसद यही है कि जांच से पता चले की पानी बेचने वाली कंपनियां जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन कर भी रही हैं या फिर नहीं.

बिसलेरी कैसे बना बड़ा ब्रांड? 4 लाख में खरीदी गई कंपनी, आज है अरबों की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *