पिछले शैक्षणिक सत्र में RBSE ने कक्षा 12 का रिजल्ट 22 मई 2025 को जारी किया था. उस साल परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुई थीं. विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा, जिसमें 99.07% छात्र पास हुए. इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.78% रहा, जबकि साइंस स्ट्रीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 94.43% पास प्रतिशत दर्ज किया.