70 साल के बुजुर्ग को जुर्माने के 60 लाख रुपए देगा SBI, होम लोन का है मामला

8bbecd251d77e354e8f4a3988592108c17954289489651346 original


SBI बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को एक सात साल पुराने मामले में बुजुर्ग व्यक्ति को 60 लाख रुपये देना पड़े. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बुजुर्ग व्यक्ति ने होम लोन लिया था, जिसे उसने पूरा भी भर दिया. बावजूद इसके बैंक व्यक्ति को उसके घर के असली कागजात नहीं दे पाया. ये मामला कंज्यूमर कोर्ट में पहुंचा, जिसके बाद कोर्ट ने बैंक के खिलाफ फैसला सुनाया.

कोर्ट के फैसले के तहत बैंक को 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को करीब 60 लाख रुपये जुर्माने के रूप में देना होंगे. साथ ही साथ प्रॉपर्टी के पूरे कागजात भी वापस देना होंगे.

क्या है पूरा मामला?
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक ये मामला अलीगढ़ का है, जहां के रहवासी गुलवीर सिंह चौहान ने 1997 में एसबीआई बैंक से होम लोन लिया था. उन्होंने इस दौरान अपना असली सेल डीड SBI की सिटी ब्रांच में जमा करवाया था. इस दस्तावेज पर 18 दिसंबर 1997 की तारीख थी और इसका रजिस्ट्रेशन नंबर 7134 था.

गुलवीर सिंह चौहान ने 13 मई 2019 को अपना बकाया लोन चुका दिया. इसके बाद SBI ने खाता बंद होने की पुष्टि करते हुए ‘नो-ड्यूज सर्टिफिकेट’ जारी किया. हालांकि, बार-बार अनुरोध करने के बावजूद बैंक उनकी संपत्ति के असली दस्तावेज वापस नहीं कर पाया. बैंक अधिकारियों ने उन्हें इस बात की जानकारी दी कि डीड मिल नहीं रहे है. अपनी सम्पत्ति के दस्तावेज खो जाने के बाद चौहान उसके मालिकाना हक की पुष्टि नहीं कर पा रहे थे. जिसकी वजह से उन्हें लोन लेने में और सम्पत्ति ट्रांसफर करने में परेशानी हो रही थी.

कंज्यूमर कोर्ट पहुंचा मामला
जिसके बाद आखिरकार, 13 जून 2023 को उन्होंने उपभोक्ता आयोग से संपर्क किया. ये मामला जब कंज्यूमर फोरम पहुंचा, तब कार्यवाही के दौरान, SBI ने असली दस्तावेज मिलने की बात तो स्वीकार की, लेकिन चौहान के आरोपों का खंडन किया. आयोग ने 13 फरवरी 2020 के बैंक के एक लेटर की जांच की. इससे पुष्टि हुई कि चौहान ने मई 2019 में ही अपनी सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया था.

आयोग के अध्यक्ष हसनैन कुरैशी और सदस्य पूर्णिमा सिंह राजपूत ने विवाद की जांच की. उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि ऋण चुकाने के बाद भी दस्तावेज न देना सेवा में कमी माना जाएगा.

आयोग ने सुनाया फैसला
जिसके बाद आयोग ने SBI को 13 मई, 2019 से हर दिन 5,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया. ये जिम्मेदारी तब तक बनी रहेगी जब तक कि डीड वापस नहीं कर दिए जाते. मुकदमे के एक्स्ट्रा खर्चों को छोड़कर, अब तक जमा हुआ मुआवजा लगभग 60 लाख रुपये तक पहुंच गया है. SBI को कानूनी खर्च के तौर पर 10,000 रुपये का भुगतान भी करना होगा और 45 दिनों के अंदर ही इन निर्देशों का पालन करना होगा.

ये भी पढ़ें: बिसलेरी, ये कंपनी कब बनी , कैसे देश में बोलतबंद पानी का विकल्प बना है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *