Dollar vs Rupee: लगातार 9वें दिन रुपये का निकला दम, क्या डॉलर के मुकाबले आज हो गया 100 पार?

53407dc6f6d0571115fae4faf5c0af1517792547276551435 original


Dollar vs Rupee: रुपये में आज लगातार नौंवे सत्र में गिरावट आई है. डॉलर के मुकाबले रुपया आज 0.3 फीसदी गिर गया है. इसी के साथ रुपया 96.86 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 41 पैसे गिरकर 96.96 तक चला गया. अब वो दिन दूर नहीं जब रुपया 97 पर होगा. इस गिरावट ने हर किसी को परेशान कर दिया है. इस गिरावट का ही परिणाम है कि आज रुपया सबसे कमजोर मुद्रा बन गया है.

क्यों गिरता जा रहा है रुपया?

FII लगातार भारतीय बाजार से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं, जिसकी वजह से रुपया कमजोर होता जा रहा है. इसके अलावा भारत अपनी जरूरतों के लिए कच्चा तेल आयात करता है और इस समय जैसी अंतराष्ट्रीय स्थिति है, उसकी वजह से ज्यादा डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं. 

कभी भी बढ़ सकता है LPG का दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला मुद्रा

रुपया साल 2026 में एशिया की सबसे कमजोर और खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है. इस महीने अबतक इसमें 1.5 प्रतिशत और इस साल 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. विदेशी मुद्रा कारोबारी और एक्टपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से निर्यात और खाड़ी देशों से आयात में बाधा आने के कारण रुपये की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है.

कैसे हो रहा आयात में नुकसान?
लंबे समय से जारी अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है. इससे रुपया कमजोर हो रहा है और भारत का आयात बिल बढ़ रहा है. साथ ही चालू खाते का घाटा बढ़ने का खतरा गहरा गया है. अर्थशास्त्रियों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में भारत का चालू खाते का घाटा काफी बढ़ सकता है. मध्य पूर्व से आने वाले रेमिटेंस पर संभावित असर और भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच विदेशी निवेश प्रवाह कमजोर रहने की आशंका भी दबाव बढ़ा रही है.

स्टारबक्स में छंटनी, वाइस प्रेसिडेंट से लेकर मैनेजर तक की गई नौकरी, सैकड़ों कर्मचारियों की छुट्टी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *