एक बुझते हुए लाइटर ने कैसे बना दिया बॉलीवुड का महा-ब्लॉकबस्टर गाना, जानें ‘चिंगारी कोई भड़के’ बनने की कहानी

2065a03dab12b628f25600ee962d57071779454171025119 original


कई बार जिंदगी के छोटे-छोटे पल ऐसी याद बन जाते हैं, जो सालों तक लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ था मशहूर गाने ‘चिंगारी कोई भड़के’ के साथ. हाल ही में विशाल ददलानी ने इस गाने के पीछे की कहानी सुनाई और बताया कि आखिर कैसे एक बारिश भरी रात ने इस गाने को पॉप्यूलर बना दिया. आइए जानते हैं इस गाने का दिलचस्प किस्सा.

हिंदी सिनेमा के कई पुराने गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं. इन्हीं गानों में एक नाम है ‘चिंगारी कोई भड़के’, इस गाने के पीछे छिपी कहानी भी उतनी ही खास है. हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के स्टेज पर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने इस गाने से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया.

ये भी पढ़ें: ‘करुप्पु’ महज एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड हुई 200 करोड़ के पार, बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

पंचम दा ने पूरी रात बनाई थी धुन

शो के दौरान विशाल ददलानी ने ‘चिंगारी कोई भड़के’ गाने के बनने की कहानी सुनाई. विशाल ने कहा कि ये गाना मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन (पंचम दा) और दिग्गज गीतकार आनंद बख्शी की शानदार सोच का नतीजा था. उन्होंने कहा, ‘पंचम दा ने पूरी रात मेहनत करके इस गाने की धुन तैयार की थी. जब धुन बनकर तैयार हो गई, तब उन्होंने इसे आनंद बख्शी को दिया ताकि वह इसके बोल लिख सकें’.

बारिश में मिला गाने का सबसे खास आइडिया

विशाल ने आगे कहा, ‘उस समय बारिश का मौसम था. आनंद बख्शी रात में घर लौट वक्त रास्ते में सिगरेट जलाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन बारिश की वजह से उनका लाइटर बार-बार बुझ रहा था. उसी छोटे से पल ने उनके दिमाग में एक बड़ी सोच पैदा कर दी. तभी उनके मन में लाइन आई – ‘चिंगारी कोई भड़के तो सावन उसे बुझाए.’ यही वह पल था, जहां से इस मशहूर गीत के शब्दों की शुरुआत हुई.’

कैसे छोटी सी घटना से बना यादगार गाना?

विशाल ददलानी ने इस किस्से को सुनाते हुए कहा, ‘असली कलाकार वही होते हैं, जो जिंदगी की साधारण घटनाओं को भी इतना खूबसूरत बना दें कि वो हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस जाए. एक आम इंसान शायद इस घटना को नजरअंदाज कर देता, लेकिन आनंद बख्शी जैसे गीतकार ने उसी पल को अमर गीत में बदल दिया. मेरा पंचम दा और आनंद बख्शी दोनों को सलाम है. उनकी बनाई रचनाएं आज भी लोगों को उतनी ही पसंद आती हैं जितनी पहले आती थीं.’

ये भी पढ़ें: परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, चुनावी हिंसा भड़काने का आरोप, बंगाल पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

‘अमर प्रेम’ का सबसे पसंदीदा गाना

गौरतलब है कि ‘चिंगारी कोई भड़के’ साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘अमर प्रेम’ का मशहूर गीत है. इस फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिका में नजर आए थे. फिल्म और इसके गानों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. खास तौर पर ‘चिंगारी कोई भड़के’ आज भी पुराने लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. इस गाने को महान गायक किशोर कुमार ने गाया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *