Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई ‘दृश्यम 3’, सूर्या की ‘करुप्पू’ का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई

236126429217ae3588121df78952328617796341016761403 original


Drishyam 3 Vs Karuppu Sunday BO Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ और सूर्या स्टारर ‘करुप्पू’ के बीच जोरदार टक्कर देखने के लिए मिली. इस टकराव के बीच ही मोहनलाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड बना दिया. फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं, सूर्या की ‘करुप्पू’ की भी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी है.

‘दृश्यम 3’ ने किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार

मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने चौथे दिन रविवार को ही 50 करोड़ का आंकड़ा इंडिया में पार कर लिया है. जबकि इस फिल्म को हिंदी में नहीं रिलीज किया गया है. फिल्म कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसे रविवार वीकेंड की छुट्टी का फायदा मिला. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार चौथे दिन 13.95 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 54.55 करोड़ पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ ने हिंदी फिल्मों की कर दी छुट्टी, ‘राजा शिवाजी’ का भी निकला दम, जानें संडे कलेक्शन

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार पहुंची ‘दृश्यम 3’

इसके साथ ही अगर मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म महज 4 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 115 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. गौरतलब है कि ये मलयालम की दूसरी हाईएस्ट ओपनर का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही छाई हुई है.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने फिर दहाड़ा, शनिवार को कमाई में आया 87.5% का तगड़ा उछाल

‘करुप्पू’ का 10वें दिन का कलेक्शन

इसके साथ ही अगर सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म का रौला बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बाद भी ये कमाल का बिजनेस कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, इसने पहले हफ्ते 113.85 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे हफ्ते की भी शानदार शुरुआत की. फिल्म ने 8वें दिन 7.80 करोड़, 9वें दिन 12.20 करोड़ और अब दसवें दिन यानी कि रविवार को 14.45 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. इसके बाद फिल्म को टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 148.55 करोड़ हो चुका है. गौरतलब है कि इसने संडे को कमाई के मामले में मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को पछाड़ दिया है.

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *