Petrol-Diesel Rate: कब तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने दे दिया जवाब, जानें आज कितनी है कीमत?

d909d3879878e12531c496ca5461130e17830406739801379 original


Petrol-Diesel Rate Today on July 3: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह से मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर है.

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर- नायरा एनर्जी के पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती किए जाने के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों द्वारा भी दाम घटाए जाने की उम्मीदें लगाई जाने लगी हैं. 

Nayara ने कब बढ़ाए थे दाम?

अमेरिका और ईरान के बीच जंग और इसके चलते ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने पर नायरा एनर्जी ने 26 मार्च को पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई थी. बाद में, सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने मई में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और आयात लागत बढ़ने का हवाला दिया गया.

आज शहवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली   102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
अहमदाबाद 101.70 रुपये 97.84 रुपये
चेन्नई  107.77 रुपये  99.55 रुपये
पटना  113.35 रुपये  99.36 रुपये
लेह 109.81 रुपये 97.92 रुपये
तिरुवनंतपुरम 115.49 रुपये  104.40 रुपये
पुणे  111.52 रुपये 98.15 रुपये

 

कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि देश में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने कच्चे तेल की बढ़ी हुई वैश्विक कीमतों के असर को संभाल लिया है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कब तक कम होंगी, इस बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रिटेल स्तर पर ईंधन की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हुए बदलाव का असर तुरंत नहीं दिखता है क्योंकि इनकी खरीद, ढुलाई और रिफाइनिंग में समय लगता है. उन्होंने बताया कि अभी फ्यूल स्टेशनों पर जो पेट्रोल और डीजल बेचा जा रहा है, उसे बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया कच्चा तेल लगभग दो महीने पहले खरीदा गया था, जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें ज्यादा थीं. कीमतें कम होने की उम्मीदों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार आने वाले हफ्तों में ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों पर नजर रखेगी. अगर अगर कीमतें इसी स्तर पर बनी रहती हैं, तो हम हर 10 से 15 दिन में स्थिति की समीक्षा करेंगे.

ये भी पढ़ें:

भारत में जापान का महा-निवेश! 1 लाख करोड़ रुपए से बदल जाएगी देश के इन राज्यों और सेक्टरों की सूरत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *