अब इस राज्य के लोगों पर महंगाई की मार, इस तारीख से बढ़ने जा रहे दूध के दाम

7d590bef0562444b992cd13f89461b2c17792803105191346 original


Milk Price Hike: देशभर में में इस समय महंगाई का दौर देखने को मिल रहा है. हाल ही में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इससे कुछ दिन पहले मदर डेयरी और अमूल जैसी कंपनियों ने दूध की कीमत में 2 रुपये का इजाफा किया था. अब इसी तर्ज पर केरल की मिल्क कंपनी भी चल पड़ी है. केरल की दूध कंपनी मिल्मा (Milma) ने भी अपने ब्रांड के दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है.

कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
केरल में हाल ही में नई सरकार का गठन हुआ है, वीडी सतीशन ने 18 मई को शपथ ग्रहण की है. जिसके बाद राज्य की जनता पर महंगाई की मार पड़ने वाली है. राज्य की डेयरी संस्था मिल्मा ने फैसला किया है कि वो अपने मिल्क प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने जा रहे हैं. कंपनी के दूध में अब 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा रही है. ये नई दरें 1 जून से लागू होने वाली है. 

कंपनी के चेयरमैन ने दी जानकारी
मिल्मा कंपनी के चेयरमैन के एस मणि ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग होने के बाद दूध के दाम बढ़ने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कीमतें बढ़ने का बड़ा शेयर दूध उत्पादकों को मिलेगा. इस फैसले के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि ‘कीमत बढ़ाने का फैसला नया नहीं है. इसे पहले की सरकार ने भी मंजूरी दे दी थी, लेकिन उस समय चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से इसे लागू नहीं किया गया था’.

आगे उन्होंने बताया कि नई सरकार के काम संभालने के बाद बोर्ड ने इस मुद्दे पर फिर चर्चा की. विभाग के मंत्री को लेकर स्थिति साफ नहीं थी, इसलिए सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई. मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद दूध की कीमत बढ़ाने का आखिरी फैसला लिया गया है.

बता दें कि मिल्मा केरल की एक भरोसेमंद दूध कंपनी है, जिस पर केरल की आधी से ज्यादा जनता निर्भर है. ऐसे में दूध की कीमतों के बढ़ने का सीधा असर जनता की जेब पर ही पड़ने वाला है. चूंकि ये रोजमर्रा की जरूरत की चीज है तो ऐसे में इससे आम लोगों के घर का बजट पूरी तरह से हिलने वाला है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *