Gold-Silver Rate: ट्रंप ने दिया ऐसा अल्टीमेटम कि भरभराकर गिरा सोना, जानें आपके शहर में कितना है आज गोल्ड रेट?

a3e7f286af388bc48583d9a9ddb53bbc17790814058281379 original


Gold-Silver Price Today on May 18: आज 18 मई को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. वहीं, चांदी में भी उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई धमकी, मिडिल-ईस्ट में तनाव और युद्ध के न थमने की आशंका के बीच आज घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर दोनों ही लाल निशान में खुली हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों (Comex) में आज सोना 1% से ज्यादा और चांदी करीब 2.7% तक टूट चुकी है. इसका सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार और वायदा बाजार दोनों पर पड़ा है.  

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा है, ”ईरान के लिए घड़ी टिक-टिक कर रही है. बेहतर होगा कि वे समझौते के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ाएं, वरना उनका नामोनिशान नहीं बचेगा. समय बेहद कम है.” वहीं, ईरान भी झुकने के लिए तैयार नहीं है. ट्रंप की इस धमकी को खारिज करते हुए तेहरान ने कहा कि वह किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अगर उन पर हमला हुआ, तो वे मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों के ठिकानों को निशाना बनाएंगे. इससे तेल की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो सकती है. 

प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सोने की ताजा कीमत 

शहर  24 कैरेट सोने की कीमत 22 कैरेट सोने की कीमत 18 कैरेट सोने की कीमत
दिल्ली 1,57,070 रुपये 1,43,990 रुपये 1,17,840 रुपये
मुंबई 1,56,920 रुपये 1,43,840 रुपये 1,17,769 रुपये
कोलकाता 1,56,920 रुपये 1,43,840 रुपये 1,17,769 रुपये
बेंगलुरु 1,56,920 रुपये 1,43,840 रुपये 1,17,769 रुपये
चेन्नई 1,60,900 रुपये 1,47,490 रुपये 1,23,090 रुपये

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

Crude Oil: दो हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंचा क्रूड ऑयल, क्या अभी और बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *