क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

ca7eb8ca687bec3260b52937fe55d3c71787062884691143 original


वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज को ‘जुलाई महीने’ के लिए ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है. जब से इन अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई है, तब से लेकर आज तक, ऐसा 5वीं बार हुआ है, जब किसी एक देश के दोनों खिलाड़ियों ने यह अवॉर्ड जीता है. इससे पहले भारत के जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना (जून 2024), श्रीलंका के डुनिथ वेलालेज और हर्षिता समरविक्रमा (अगस्त 2024), भारत के अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना (सितंबर 2025) और साउथ अफ्रीका के सेनुरन मुथुसामी और लौरा वोल्वार्ड्ट (अक्टूबर 2025) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. 

इन दो खिलाड़ियों को पछाड़कर जीते जस्टिन ग्रीव्स

श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले जस्टिन ग्रीव्स ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड जीता. ग्रीव्स ने नॉर्थ साउंड में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट को बचाने में मदद की थी. मेहमान टीम के 9 विकेट पर 549 रन बनाने के बाद उन्होंने शानदार 180 रन बनाए, जिससे दो मैचों की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में 1-0 से जीत सुनिश्चित हुई. त्रिनिदाद में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के पहले मैच में उन्होंने 90 रन की जीत में 27 रन देकर पांच और 12 रन देकर दो विकेट लिए. 

आईसीसी की तरफ से जारी रिलीज में जस्टिन ग्रीव्स ने कहा, “अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए यह महीना मेरे लिए यादगार रहा है. श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देना मेरे लिए खास रहा है. टेस्ट क्रिकेट में असरदार प्रदर्शन करना हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगा, खासकर तब जब यह हमारे घरेलू दर्शकों के सामने हो. मुझे खुशी है कि मैंने टीम के लिए कुछ अहम प्रदर्शनों में अपना योगदान दिया है, और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी इसी तरह महत्वपूर्ण योगदान देता रहूंगा. मैं अपने टीम के साथियों और टीम स्टाफ को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूं और आने वाले महीनों में इस मोमेंटम को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं.”

5वीं बार हेली मैथ्यूज ने जीता यह अवॉर्ड

दूसरी तरफ हेली मैथ्यूज ने इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और श्रीलंकाई बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया है. यह उनका रिकॉर्ड 5वीं बार अवॉर्ड है. इससे पहले मैथ्यूज नवंबर 2021, अक्टूबर 2023, अप्रैल 2024 और जून 2025 में यह खिताब जीत चुकी हैं. मैथ्यूज ने आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में 159* और 100 रन की पारी खेली. इस पूरी सीरीज में उन्होंने 265 रन बनाने के साथ 7 विकेट भी हासिल किए. 

यह भी पढ़ें- 

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *