सोनू निगम ने मुंबई में 2026 में चौथी बार खरीदी प्रॉपर्टी, सांताक्रूज वेस्ट में 31.47 करोड़ में हुई डील

c7e98b899121bb5766d650ad9b3cbf1d17954491742341403 original


बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम 2026 में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं. इस साल उन्होंने प्रॉपर्टी की कई डील फाइनल की, जिसमें उन्होंने अपनी कई प्रॉपर्टीज को बेचा भी साथ ही नई संपत्तियां खरीदकर पैसों को इन्वेस्ट किया. ऐसे में अब सिंगर ने मुंबई के सांताक्रूज में एक नई डील 31.47 करोड़ में फाइनल की है. 

दरअसल, सोनू निगम को लेकर खबर सामने आ रही है कि सिंगर ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31 करोड़ से ज्यादा रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज में 31.47 करोड़ की नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है. इसका रजिस्ट्रेशन नवंबर 2026 में किया गया. ऐसे में ये उनकी इस साल 2026 की तीसरी प्रॉपर्टी डील थी.

सोनू निगम पहले 3 बार खरीद चुके ये प्रॉपर्टीज

सोनू निगम ने इस साल 2026 में तीन प्रॉपर्टी डील पहले भी की है, जिसमें उन्होंने हाल ही में नवंबर महीने की शुरुआत में सिंगर ने अंधेरी वेस्ट में 44.3 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी. वहीं, अक्तूबर में उन्होंने अंधेरी वेस्ट के एस्टन में करीब 17 करोड़ की तीन प्रॉपर्टी खरीदी थी. इसमें एक करोड़ का ग्राउंड फ्लोर भी शामिल था, जो कि ऑफिस स्पेस के लिए खरीदा था. 

इतना ही नहीं, सोनू निगम ने इसके पहले अगस्त में 258 स्क्वायर फीट का ऑफिस स्पेस सुंदरवन कॉम्प्लैक्स में भी खरीदा था, जो कि लोखंडवाला रोड अंधेरी वेस्ट पर स्थित है. इसकी कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही थी. 

सोनू निगम ने किए कई प्रॉपर्टीज के सौदे

इसके साथ ही सोनू निगम ने कई प्रॉपर्टी के इस साल की शुरुआत में सौदे भी किए. CRE मैट्रिक्स के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, सिंगर ने मई 2026 में महाराष्ट्र के हिल स्टेशन कर्जत में अपनी 1.067 हेक्टेयर जमीन 95 लाख रुपये में बेची थी. वहीं, अप्रैल 2026 में उन्होंने 1.9 हेक्टेयर से ज्यादा कर्जत में जमीन बेची थी, जिसके लिए उन्हें 1.95 करोड़ रुपये मिले थे. जबकि फरवरी 2026 में उनके पिता आगम कुमार निगम ने एक बड़ी प्रॉपर्टी की डील कर ली थी. उन्होंने मुंबई के मड आइलैंड में ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस एवं 1,197 वर्ग मीटर ज़मीन 10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदी थी.

सोनू निगम 2025 से ही प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने 2025 में मुंबई के सांताक्रूज में अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी पांच साल के लिए 12.61 करोड़ रुपये में किराये पर भी दी थी.

सोनू निगम का करियर

बहरहाल, अगर सोनू निगम के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने बतौर चाइल्ट परफॉर्मर करियर की शुरुआत की थी. वो पहली बार स्टेज पर 4 साल की उम्र में परफॉर्म करने के लिए गए थे. हालांकि, बड़े होने के बाद सिंगिंग में करियर की शुरुआत 1990s और 2000s में की थी. उन्होंने उस दौर में अपनी अलग पहचान बनाई जब कुमार सानू और उदित नारायण पीक पर थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *