IPL 2026 के बीच एमएस धोनी ने छोड़ा CSK का साथ, लौटे रांची; क्या चुपचाप ले लिया संन्यास?

57ff4e4127372257cece3dc3b5aee81317793584783321364 original


MS Dhoni Return Ranchi, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला आज (21 मई) गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है. लेकिन मुकाबले से पहले सामने आए अपडेट में बताया गया कि एमएस धोनी उससे पहले सीजन के बीच अपने घर रांची लौट गए हैं. तो क्या माही ने सीजन के बीच सीएसके का साथ छोड़कर चुपचाप आईपीएल से संन्यास ले लिया? आइए जानते हैं कि माही के घर वापस लौटने का पूरा माजरा क्या है. 

सीजन के बीच रांची क्यों लौटे एमएस धोनी, क्या ले लिया संन्यास?

बता दें कि चेन्नई ने 13वां मुकाबला 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक में खेला था. मुकाबले में एमएस धोनी टीम के साथ स्टेडियम में आए थे, लेकिन उन्होंने मुकाबला खेला नहीं था. 

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, अब आखिरी लीग मैच से पहले धोनी अंगूठे की इंजरी के चलते अपने घर रांची लौट गए हैं. बताया गया कि अगर चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचती है, तो फिर वह टीम को ज्वाइन करेंगे. इससे एक बात को साफ हो जाती है कि फिलहाल उन्होंने संन्यास नहीं लिया है. 

एक बाद हुई दूसरी इंजरी 

सीजन की शुरुआत में धोनी को काफ इंजरी हुई थी, जिसके चलते वह एक भी मुकाबला नहीं खेल सके. 28 मार्च को चेन्नई ने एक अपडेट में बताया था कि काफ इंजरी के चलते माही 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं. इंजरी ने माही को ऐसा बाहर किया कि वह पूरे सीजन के लीग मैच नहीं खेल सके. दूसरी अंगूठे की इंजरी सीजन के अंत में हो गई. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचती है, तो क्या माही की वापसी होती है या नहीं. 

एमएस धोनी का आईपीएल करियर 

नजर डालें धोनी के आईपीएल करियर पर, तो अब तक उन्होंने 278 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 242 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका ट्रॉई सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, KKR के इस खिलाड़ी को मिली जगह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *