क्रिकेट इतिहास में पहली बार, इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने बनाया महारिकॉर्ड

8470314dcea5d8f7fc707bdc50b6468f17827453459181364 original


न्यूजीलैंड ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 160 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. इस जीत के साथ कीवी टीम ने पहली बार अनोखे तरीके से सीरीज जीतने का रिकॉर्ड कायम किया. न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम ने पहली पारी में और डेरिल मिचेल ने दूसरी पारी में शतक जड़ा. तीनों के शतक की बदौलत टीम बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही. 

पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड 438 रन पर ऑलआउट हुई. जवाब में इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में 354 रन पर सिमटी. फिर न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 288 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड के सामने 373 रनों का लक्ष्य रखा. चेज करते हुए बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड 212 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने बड़ा रिकॉर्ड भी कायम कर दिया.

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास 

यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहला ऐसा मौका है कि जब न्यूजीलैंड ने पहला मैच गंवाने के बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की. इस तरह कीवी टीम के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा. 

लैथम, कॉन्वे और मिचेल के शतक 

पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग पर उतरे टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने शतक लगाया. कॉन्वे ने 22 चौक और 3 छक्के लगाकर 157 रन स्कोर किए. वहीं लैथम ने 15 चौके लगाकर 151 रन बनाए. दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने 10 चौके और 1 छक्का लगाकर 100 रन बनाए. इस पारी के लिए मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरी बार हराया

2015 से इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर 23 सीरीज खेलीं, जिसमें 14 में जीत हासिल की. 7 ड्रॉ पर खत्म हुईं. वहीं 2 सीरीज में हार का सामना किया. दोनों ही बार न्यूजीलैंड ने ही इंग्लैंड को हराया. 2026 की इस सीरीज से पहले इग्लिश टीम ने 2021 में खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से हार का सामना किया था. इस तरह कीवी टीम घरेलू सरजमीं पर दोनों ही इंग्लैंड पर हावी रही. 

 

यह भी पढ़ें: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *