UGC NET 2026 की Answer Key को लेकर उम्मीदवारों के बीच उठ रहे सवालों पर National Testing Agency (NTA) ने सफाई दी है. Answer Key पर सवाल उठाने के लिए ₹200 प्रति सवाल फीस को लेकर कुछ उम्मीदवार इसे महंगा बता रहे थे. NTA ने कहा है कि यह व्यवस्था किसी एक उम्मीदवार के फायदे के लिए नहीं बल्कि सभी उम्मीदवारों के हित में बनाई गई है.
एक सवाल पर सही आपत्ति – सभी को फायदा
NTA के मुताबिक अगर कोई एक उम्मीदवार किसी सवाल की Answer Key को चुनौती देता है और विषय विशेषज्ञ उसकी आपत्ति को सही मानते हैं तो बदली हुई Answer Key का फायदा सिर्फ उस उम्मीदवार को नहीं बल्कि परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को मिलता है. यानी किसी एक उम्मीदवार की सही चुनौती से हजारों-लाखों उम्मीदवारों के परिणाम पर असर पड़ सकता है.
On the concern being raised that answer key challenges are “too expensive”: a quick clarification for candidates.
The answer key challenge system is designed to be fair to every student, not just the one who challenges.
1. One challenge, everyone benefits. If even a single…— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 20, 2026
सही चुनौती पर ₹200 वापस
NTA ने स्पष्ट किया कि Answer Key को चुनौती देने के लिए ₹200 प्रति सवाल शुल्क लिया जाता है. हालांकि अगर उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है तो उसकी फीस वापस कर दी जाती है. NTA का कहना है कि यह फीस गलत या बिना आधार वाली चुनौतियों को हतोत्साहित करने के लिए है न कि इससे कमाई करने के लिए.
ये भी पढ़ें: क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
NTA ने उम्मीदवारों से क्या कहा?
NTA ने कहा कि अगर किसी उम्मीदवार को Answer Key में वास्तविक गलती दिखाई देती है और उसके पास इसका ठोस आधार है तो उसे चुनौती जरूर देनी चाहिए. अगर आपत्ति सही साबित होती है तो फीस वापस होने के साथ-साथ उस एक सही चुनौती से सभी उम्मीदवारों के रिकॉर्ड में सुधार हो सकता है.
ये भी पढ़ें: NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI