‘रामायण’ ने नेपाल में रचा इतिहास, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म

470802823a1391fdcf658dbf787849ea1795449353818587 original


रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इंडिया में तो जबरदस्त कमाई कर रही है. वहीं नेपाल में भी फिल्म ने बॉक्स ऑपिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए है. ये नेपाल में हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने नेपाल में 26.90 करोड़ (NPR) कमाए. इंडियन रुपये में 26.81 करोड़. फिल्म नेपाल में ‘पुष्पा 2’ के पछाड़ते हुए हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है.

नेपाल में सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन फिल्में

रामायण के बाद दूसरे नबंर पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है. इस फिल्म ने 26.46 करोड़ (NPR) कमाए. तीसरे नंबर पर प्रभास की बाहुबली 2 है. इस फिल्म ने 23 करोड़ (NPR) का कलेक्शन किया. चौथे नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2 है. फिल्म ने 19.80 करोड़ (NPR) का बिजनेस किया. पांचवें नंबर पर आरआरआर है. इस फिल्म ने 17.12 करोड़ (NPR) का बिजनेस किया. बता दें कि इस लिस्ट में सिर्फ एक बॉलीवुड फिल्म है. बाकी 3 तेलुगू और एक कन्नड़ फिल्म है.

हिंदी में ऐसा रहा फिल्म का हाल

इंडिया में फिल्म ने नेट 942.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म 1126.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. 18वें दिन फिल्म ने 35.60 करोड़ कमाए. हिंदी में फिल्म ने 26.25 करोड़ का बिजनेस किया. मलयालम भाषा में फिल्म ने 3.40 करोड़, कन्नड़ में 2.50 करोड़, तमिल में 2.40 करोड़ और तेलुगू में 1.05 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- इंडस्ट्री में 6 साल काम करने बाद भी बाबिल खान ऑडिशन से होते हैं नर्वस, एक्सपीरियंस को लेकर भी किया रिएक्ट

फिल्म ने 64.85 करोड़ की ओपनिंग की. पहले हफ्ते में फिल्म ने नेट 564.60 करोड़ कमाए. वहीं ग्रॉस 675.05 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने नेट 299.15 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस 357.10 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,689.50 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

इस फिल्म में लीड रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं. ये रणबीर कपूर के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है. वहीं साई पल्लवी फीमेल लीड रोल में हैं. विलेन रोल में यश हैं. रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स सपोर्टिंग रोल में हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *