
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें उनके पति सैफ अली खान, माता-पिता, बहन करिश्मा कपूर और बच्चे भी नजर आ रहे हैं.

एक फोटो में लवेबल कपल्स में से एक करीना और सैफ अपने हाथों से दिया को जलाते नजर आ रहे हैं.

दूसरी तस्वीर में उनके बड़े बेटे जेह घर के अंदर गिटार लेकर बैठे नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वह इस म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाने की कोशिश कर रहे हैं.

इन फोटो में एक थ्रोबैक फोटो भी शामिल है, जिसमें करीना अपने छोटे बेटे तैमूर को गोद में लिए हैं. वहीं उनकी बहन करिश्मा भी कैमरे के सामने पोज दे रही हैं.

एक और तस्वीर में करीना के माता-पिता करीना कपूर के माता-पिता दिग्गज बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर और बबीता कपूर भी नजर आए.

करीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हॉलीडे का अगला सीजन कब होगा’? उनकी इस पोस्ट पर कई सेलेब्स भी कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना को आखिरी बार फिल्म ‘दायरा’ में देखा गया था, जो 18 सितंबर को रिलीज हुई थी.

वहीं, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर ‘किंग’ के दूसरे गाने ‘डैडी कूल’ में शाहरुख खान के साथ नजर आ सकती हैं, जो 25 नवंबर 2026 को रिलीज होने की चर्चा है.
Published at : 24 Nov 2026 07:36 PM (IST)