19 छक्के 7 चौके, प्रियांश आर्य ने 68 गेंद में 181 रन ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

81214fb2146f25d7faf302b58b7391f61795501639665975 original


प्रियांश आर्य मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने मंगलवार, 24 बवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए 68 गेंद में 181 रन बना दिए. मंगलवार को दिल्ली और तमिलनाडु का मैच खेला गया, जिसमें प्रियांश के शतक के दम पर दिल्ली की टीम ने 275 रन का स्कोर खड़ा कर दिया.

प्रियांश आर्य ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है. उन्होंने इसी साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रन बनाए थे. मगर प्रियांश ने 181 रनों की पारी खेल, मेंस टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

इस टूर्नामेंट में प्रियांश दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे हैं. तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने ओपनिंग की. उन्होंने 68 गेंद में 181 रन बनाए और इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 19 छक्के और 7 चौके लगाए. उनके अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज 30 रनों का भी आंकड़ा नहीं छू पाया.

भारत के लिए सबसे बड़ा टी20 स्कोर

181 रन, यह अब मेंस टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने इसी साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए 152 रन बनाए थे. तीसरे स्थान पर तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने साल 2024 में हैदराबाद के लिए 151 रन बनाए थे. इन तीन बल्लेबाजों के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज टी20 क्रिकेट के इतिहास में 150 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है.

  • 181 रन – प्रियांश आर्य (दिल्ली)
  • 152 रन – केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स)
  • 151 रन – तिलक वर्मा (हैदराबाद)
  • 148 रन – अभिषेक शर्मा (पंजाब)

36 गेंद में जड़ा शतक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस पारी में प्रियांश ने महज 36 गेंद में शतक पूरा कर लिया था. अपनी 181 रनों की पारी में उन्होंने 19 छक्के लगाए. यह मेंस टी20 क्रिकेट में एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं. उन्होंने फिन एलन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने जून 2025 में एक पारी में 19 छक्के लगाए थे.

यह भी पढ़ें:

राहुल द्रविड़ के पूर्व साथी की पंजाब किंग्स में एंट्री, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *