IND vs AFG: भारतीय नेशनल टीम में 4 नए खिलाड़ियों के आने से इन बड़े खिलाड़ियों का करियर हो सकता है खत्म?

d55b279cf42fa2109a5b113e2542529d17792587745081212 original


BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. भारत दौरे पर अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट खेलेगी, जो 6 से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इसके बाद 14 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी. टेस्ट और वनडे में कुल 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है. वो खिलाड़ी हैं प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, मानव सुथार और गुरनूर बराड़. लेकिन इनके आने से कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके करियर पर संकट खड़ा हो गया है.

हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ हैं, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे स्क्वॉड में चुना गया है. प्रिंस यादव को सिर्फ वनडे सीरीज और मानव सुथार को सिर्फ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है. हालांकि इनका प्रदर्शन इनका भविष्य तय करेगा, लेकिन इनके आने से कई अन्य खिलाड़ियों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है.

अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के भविष्य पर सवाल

हर्ष दुबे एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिन्हें टेस्ट और वनडे में जगह मिली है. अक्षर पटेल को ड्राप किया गया है. हर्ष भी बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और उन्हें अक्षर की जगह आजमाया जा रहा है. ऐसे में अगर हर्ष दुबे प्रभावी प्रदर्शन करते हैं तो अक्षर पटेल की वापसी मुश्किल हो जाएगी.

रवींद्र जडेजा की बात करें तो उन्हें भी आराम दिया गया है, लेकिन हर्ष दुबे और मानव सुथार इस मौके का फायदा उठाकर भविष्य में अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं. 37 वर्षीय जडेजा की जगह लेने के लिए ये दोनों दावेदार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें इस मौके का फायदा उठाना होगा.

सिराज की वनडे में वापसी हो जाएगी मुश्किल, शमी का करियर खत्म?

जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे, उन्हें आराम दिया गया है. मोहम्मद सिराज को टेस्ट में जगह मिली है, लेकिन वनडे में नहीं. पंजाब के गुरनूर बराड़ और दिल्ली के प्रिंस यादव तेज गेंदबाज हैं, जो डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन करके आए हैं. ऐसे में अगर ये गेंदबाज पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं, किफायती रहते हैं या महत्वपूर्ण विकेट निकालते हैं तो फिर सिराज की वनडे टीम में वापसी बहुत ही मुश्किल हो जाएगी. मोहम्मद शमी को वैसे ही काफी समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, अगर ये गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहते हैं तो फिर शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो सकता है.

भुवनेश्वर कुमार का भी इंटरनेशनल करियर खत्म?

भुवि IPL 2026 में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, वह पॉवरप्ले में विकेट निकाल रहे हैं और उनके खिलाफ कोई भी बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हुए नजर नहीं आया है. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे स्क्वॉड में नहीं आजमाया गया, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव को मौका दिया गया है. इससे समझा जा सकता है कि BCCI अब भुवनेश्वर कुमार के नाम पर विचार नहीं कर रहा.

ऋषभ पंत की वनडे में वापसी मुश्किल

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट में जगह मिली है, हालांकि वह उपकप्तानी से हटा दिए गए हैं. उन्हें वनडे से ड्राप कर दिया है, ये संकेत है कि शायद वह 2027 में होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा न हों. हालांकि उन्हें अपनी वनडे वापसी में इन नए 4 खिलाड़ियों से कोई डर नहीं है, लेकिन वनडे में उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *